फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सफाई पर अपनी जिम्मेदारी निभाएं भारतीय, मास्टर ब्लास्टर ने की लोगों से अपील

Sun, 01 Oct 2017 02:32 PM IST
amarujala.com- Presented by: मुकेश झा
विज्ञापन
सचिन तेंदुलकर - फोटो : ht
विज्ञापन
भारत रत्न सचिन तेंदुलकर ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 'स्वच्छ भारत' कंपेन में हिस्सा लेने के लिए लोगों से अपील की है। उन्होंने यह कदम केंद्र सरकार के 'स्वच्छता ही सेवा' अभियान के समर्थन में उठाया है। उन्होंने लोगों से आग्रह करते हुए कहा है कि शहर और अपने आसपास के क्षेत्रों को साफ रखें, इससे क्षेत्र सुंदर और स्वस्थ बनेगा। इससे पहले सचिन ने मुम्बई के बांद्रा में 'स्वच्छता ही सेवा' अभियान में भाग लिया था। उन्होंने कहा था कि धरती हमारी मां है। इधर-उधर पड़ी गंदगी से इसकी सुंदरता बिगड़ते देख हमें दुख होता है।
विज्ञापन


सफाई अभियान में हिस्सा लेने के बाद तेंदुलकर ने न्यूज एजेंसी एएनआई से बातचीत में कहा, 'कचरे का डिब्बा होने के बावजूद लोग इधर-उधर गंदगी फेंकते हैं। मैं लोगों से आग्रह करना चाहता हूं कि ऐसा कर वे शहर को बदसूरत न बनाएं। उन्होंने कहा कि लोग ऐसा सोचते हैं कि सफाईवाला आएगा और साफ करके चला जाएगा। सचिन ने कहा कि हम अपने घर को साफ रखते हैं, लेकिन बाहर गंदगी फेंकते हैं।'

पढ़ेंः- 2011 वर्ल्ड कप में सहवाग की इस हरकत से झल्ला गए थे सचिन तेंदुलकर, फिर किया था ऐसा

गौरतलब हो कि हाल ही में पीएम मोदी ने स्वच्छता अभियान से जुड़ने के लिए बीसीसीआई के सीईओ राहुल जौहरी और टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज और टेस्ट टीम के उपकप्तान अजिंक्य रहाणे को भी पत्र लिखा था। पत्र के माध्यम से पीएम मोदी ने भारतीय क्रिकेट टीम को स्वच्छ भारत की इस शानदार मुहिम से जुड़ने के लिए आमंत्रित किया था।
विज्ञापन


बता दें कि प्रधानमंत्री मोदी  ने 17 सितंबर को अपने जन्मदिन के अवसर पर राज्यसभा के सभी सदस्यों एवं देश के कुछ खास लोगों से स्वच्छता अभियान में भाग लेने की अपील की थी। मालूम हो कि यह अभियान 15 सितंबर से 2 अक्टूबर तक सरकार द्वारा देशभर में सफाई रखने के इरादे से आयोजित किया गया है। इस अभियान में बॉलीवुड के सेलेब्रिटीज साथ-साथ क्रिकेट जगत के लोग भी जुड़ चुके हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें