फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाराष्ट्र स्वाभिमान पक्ष नाम से नारायण राणे ने बनाई नई राजनीतिक पार्टी

Sun, 01 Oct 2017 01:52 PM IST
amarujala.com- Presented by: अभिषेक मिश्रा
विज्ञापन
नारायण राणे
विज्ञापन
कांग्रेस को अलविदा कह चुके महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री नारायण राणे ने रविवार को अपनी नई पार्टी बनाने का ऐलान कर दिया है। उन्होंने नई पार्टी का नाम महाराष्ट्र स्वाभिमान पक्ष रखा है। सूत्रों के मुताबिक राणे एनडीए का हिस्सा बन सकते हैं और राज्य की फडणवीस सरकार में मंत्री भी बन सकते हैं।
विज्ञापन


कांग्रेस से इस्तीफा देने से पहले राणे के भाजपा में शामिल होने की चर्चा थी। इस बीच उन्होंने कांग्रेस पार्टी की प्राथमिक सदस्यता के साथ ही विधान परिषद सदस्यता से भी इस्तीफा दे दिया था। उसके बाद राणे दिल्ली जाकर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह से मिले थे।
  I have decided to form a new party, it will be called Maharashtra Swabhimaan Paksh: Narayan Rane, former senior congress leader pic.twitter.com/GP1VwqfTwp — ANI (@ANI) October 1, 2017
विज्ञापन


राज्य के राजनीतिक गलियारों में ऐसी चर्चा है कि आगामी 6 अक्तूबर को राणे फडणवीस सरकार के मंत्रिमंडल में शामिल हो जाएंगे। उन्हें राजस्व अथवा पीडब्लूडी मंत्रालय ‌का जिम्मा दिया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें