फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फाइनल में फेल हुए मार्टिन गुप्टिल के नाम एक और कीर्तिमान

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूजीलैंड के सलामी बल्लेबाज मार्टिन गुप्टिल वर्ल्ड कप फाइनल में भले ही अपना वो जलवा नहीं दिखा सके जिसकी उनसे उम्मीद थी। लेकिन टीम के लिए एक अच्छी बात यह रही कि उसके खिलाड़ियों ने टूर्नामेंट में अपना दबदबा बनाए रखा।
विज्ञापन


वर्ल्ड कप के क्वार्टर फाइनल मुकाबले में टूर्नामेंट की सबसे बड़ी पारी खेलने वाले इस सलामी बल्लेबाज ने अपनी छोटी सी सही लेकिन इस पारी से उन्होंने एक मुकाम हासिल कर लिया। वह इस मुकाम को हासिल करने वाले न्यूजीलैंड के पहले क्रिकेटर भी बन गए हैं।

वहीं गेंदबाजी में कमाल का प्रदर्शन करते हए न्यूजीलैंड को फाइनल में पहुंचाने वाले तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट (22 विकेट) सर्वाधिक विकेट लेने वाले शीर्ष गेंदबाज रहे। हालांकि उन्हें ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज मिचेल स्टॉर्क (22) से कड़ी टक्कर मिली और उन्हें अपना शीर्ष स्थान ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज से साझा करना पड़ा।
विज्ञापन


दूसरी ओर, ऑस्ट्रेलियाई विकेटकीपर ब्रैंड हैडिन ने भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का टूर्नामेंट में सबसे शानदार प्रदर्शन कर रिकॉर्ड तोड़ दिया है।

टॉप-टेन में सिर्फ एक भारतीय और वह भी पांचवें नंबर पर

सलामी बल्लेबाज मार्टिन गुप्टिल ने वर्ल्ड कप के फाइनल मैच में सिर्फ 15 रन बनाए और छोटे से स्कोर के सहारे उन्होंने वर्ल्ड कप 2015 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज के रूप में अपना नाम लिखवा लिया। टूर्नामेंट में सबसे ज्‍यादा रन बनाने के मामले में इस मैच से पहले श्रीलंका के कुमार संगकारा सबसे आगे चल रहे थे।

टूर्नामेंट में लगाए 4 शतक के दम पर संगकारा ने 7 मैचों में 105.87 की स्ट्राइक रेट से 541 रन बनाए थे लेकिन उनकी टीम क्वार्टर फाइनल में ही हारकर बाहर हो गई जिससे वह अपने इस स्कोर को आगे नहीं ले जा सके।

दूसरी ओर, वेस्टइंडीज के खिलाफ क्वार्टर फाइनल मैच में नाबाद 237 बनाने वाले गुप्टिल आज अपने 15 रन के सहारे 547 रन बनाकर सबसे सफल बल्लेबाज बन गए। उन्होंने वर्ल्ड कप में 2 शतक के अलावा एक अर्धशतक की बदौलत इस मुकाम को छूआ।

सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में तीसरे नंबर पर दक्षिण अफ्रीका के एबी डीविलियर्स हैं जिन्होंने 8 मैचों में 482 रन बनाए। जबकि सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में शिखर धवन सबसे सफल भारतीय बल्लेबाज हैं जिन्होंने 8 मैचों में 2 शतक और एक अर्धशतक की बदौलत 412 रन बनाए थे। इस सूची में शीर्ष 10 बल्लेबाजों में धवन ही एकमात्र भारतीय बल्‍लेबाज हैं।
विज्ञापन

फाइनल में हैडिन ने तोड़ा कप्तान धोनी का रिकॉर्ड

मेलबर्न में हुए फाइनल मैच में ऑस्ट्रेलियाई विकेटकीपर ब्रैड हैडिन ने विकेट के पीछे सबसे ज्यादा शिकार करने के भारतीय कप्तान और विकेटकीपर धोनी का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। धोनी ने 8 मैचों में कुल 15 बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया था जिसमें उन्होंने सभी शिकार कैच करके किया था।

जबकि हैडिन ने फाइनल में 2 कैच लपककर सबसे ज्यादा शिकार करने का रिकॉर्ड अपने नाम करा लिया। उन्होंने 8 मैचों में कुल 16 कैच लपके। हालांकि इन दोनों शीर्ष विकेटकीपर को इस सफलता में एक भी स्टंम्पिग का मौका नहीं मिला।

न्यूजीलैंड के कप्‍तान ब्रैंडन मैकुलम जहां फाइनल खाता भी नहीं खोल सके वहीं ऑस्ट्रेलियाई कप्तान क्लार्क ने अर्धशतकीय पारी खेलकर टीम को न सिर्फ विश्व विजयी बना दिया बल्कि अपने अंतिम मैच में जीत के साथ जीत की फिफ्टी भी ठोंक दी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें