फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Irfan Pathan Video: 'मारो मुझे मारो' वीडियो वाले पाकिस्तानी फैन ने इरफान से पूछा सवाल, जवाब सुन हो गया शांत

Sun, 04 Sep 2022 11:17 AM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई

सार

एशिया कप में भारत पाकिस्तान मैच से पहले 'मारो मुझे मारो' वीडियो से चर्चा में आने वाले पाकिस्तानी फैन ने इरफान पठान से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने इरफान से मैच को लेकर सवाल किया, लेकिन जवाब सुनकर उनकी बोलती बंद हो गई। 
 
विज्ञापन
इरफान पठान और मोमिन - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एशिया कप 2022 में भारत और पाकिस्तान की टीमें आठ दिन के अंदर दूसरी बार भिड़ रही हैं। पहले मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को रोमांचक मुकाबले में पांच विकेट से हराया था। अगले मैच में हॉन्गकॉन्ग को हराकर टीम इंडिया ने सुपर चार में जगह बनाई और पाकिस्तान ने भी इसी टीम को 155 रन से पीटा। खास बात यह थी कि भारत के खिलाफ 150 रन से ज्यादा का स्कोर बनाने वाली हॉन्गकॉन्ग की टीम पाकिस्तान के खिलाफ 50 रन भी नहीं बना पाई। इस बड़ी जीत के बाद पाकिस्तान के हौसले बुलंद है और पाकिस्तानी खिलाड़ी फिर से भारत को हराने के इरादे से मैदान में उतरेंगे। 
विज्ञापन


इस मैच से पहले पाकिस्तान के खास फैन ने पूर्व भारतीय क्रिकेटर इरफान पठान से मुलाकात की। 2019 विश्व कप में भारत के खिलाफ पाकिस्तान की हार के बाद 'मारो मुझे मारो' वीडियो के जरिए चर्चा में आने वाले मोमिन शाकिब ने इस दौरान इरफान से पूछा कि इस बार भारत और पाकिस्तान में कौन जीतेगा। इसके जवाब में इरफान ने जो बात कही वह सुनकर मोमिन की बोलती बंद हो गई। 
 

मोमिन साकिब ने इंस्टाग्राम पर एशिया कप के दौरान स्टेडियम में इरफान के साथ अपनी मुलाकात का एक वीडियो साझा किया और लिखा “भारत के अब तक के सर्वश्रेष्ठ स्विंग गेंदबाज इरफान पठान से मिलकर खुशी हुई। लेकिन इरफान भाई, आप माने या ना माने, एशिया कप हमारा है! इरफान पठान”
विज्ञापन
विज्ञापन

वीडियो में, मोमीम इरफान से स्टैंड में मिलते हैं और कहते हैं, “2006 में आपने पाकिस्तान के खिलाफ इतिहास रचा ता। भाई कैसे हो आप? मेरा तो काम सब ठीक ही।" इसके बाद मोमिन ने भारत-पाकिस्तान मैच पर पूर्व क्रिकेटर से सवाल किया “रविवार के बारे में आपको क्या लगा रहा वह? जो पाकिस्तान-भारत का संडे को मैच होना है।" इसके जवाब में इरफान ने कहा "रिपीट हाय होगा" मोमीम ने दुबई में 2021 टी20 वर्ल्ड कप में भारत की पाकिस्तान से हार का जिक्र करते हुए मजाक में पूछा, "पिछले साल वाला?"। इरफान ने जवाब देते हुए कहा, “वो एक बार हो गया यार, बार बार नहीं होगा। अभी लड़को का भी फॉर्म आ गया।”

भारत ने इसी टूर्नामेंट में अपने पहले मैच में पाकिस्तान को पांच विकेट से हराकर पिछले साल मिली हार का बदला लिया था। इस मैच में हार्दिक पांड्या ने शानदार प्रदर्शन किया था। उन्होंने पहले तीन विकेट निकाले थे। इसके बाद 17 गेंदों में 33 रन बनाए थे और छक्का लगाकर भारत को जीत दिलाई थी। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें