ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम फिलहाल पाकिस्तान के दौरे पर है। ऑस्ट्रेलियाई टीम 24 साल बाद पाकिस्तान का दौरा कर रही है। दोनों देशों के बीच पहला टेस्ट मैच रावलपिंडी में खेला गया जो ड्रॉ रहा। अब दोनों टीमों के बीच कराची में दो टेस्ट की सीरीज का आखिरी मुकाबला खेला जा रहा है। इस मैच में ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ियों को दिए जा रहे खाने की तस्वीरें वायरल हो गई हैं।
रोटी-दाल खा रहे ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी
दूसरे टेस्ट के लिए ऑस्ट्रेलिया के लंच मेन्यू में दाल-रोटी को भी शामिल किया गया है। इसकी तस्वीर खुद मार्नस लाबुशेन ने शेयर की है। उन्होंने इसके कैप्शन में लिखा- लंच के लिए दाल रोटी... खाना काफी स्वादिष्ट है।
इस फोटो के सोशल मीडिया पर आत ही लोगों ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड और लाबुशेन को ट्रोल कर दिया। कोई इस खाने को जेल से जोड़ रहा तो कोई इसे अस्पताल का खाना कह रहा। साथ ही लाबुशेन को जल्द से जल्द ठीक होने के लिए भी कहा। किसी सोशल मीडिया यूजर ने लिखा की पानी वाली दाल और कच्ची नान खिलाई जा रही है
वसीम जाफर ने भी किया मजेदार कमेंट
टीम इंडिया के पूर्व दिग्गज सलामी बल्लेबाज वसीम जाफर ने भी लाबुशेन की पोस्ट पर कमेंट किया। उन्होंने एक फोटो पोस्ट की और लाबुशेन को बताया कि दाल-रोटी से अच्छा कॉम्बिनेश दाल-चावल का होता है।
एक और यूजर ने लिखा कि लाबुशेन का खाना देख कर इंजीनियरिंग कॉलेज के होस्टल की याद आ गई। वहीं, एक अन्य ट्विटर यूजर ने लिखा कि आज के बाद मैं कभी मेस के खाने की बुराई नहीं करूंगा।