फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस अंग्रेज की दहाड़, बोला- भारत के खिलाफ डे-नाइट टेस्ट में कहर बरपाएंगे इंग्लिश गेंदबाज

Sat, 20 Feb 2021 08:29 AM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
विज्ञापन
1 of 5
इंग्लैंड क्रिकेट टीम - फोटो : twitter@ICC
आईपीएल 2021 की नीलामी से अपना नाम वापस लेने वाले इंग्लैंड के तेज गेंदबाज मार्क वुड का मानना है कि भारत के खिलाफ डे-नाइट में अगर गेंद सीम लेती है तो जेम्स एंडरसन, स्टुअर्ट ब्रॉड जैसे उनके बेहतरीन सीम गेंदबाज कहर बरपा सकते हैं।
 
विज्ञापन

2 of 5
मार्क वुड - फोटो : social media
वुड ने कहा, 'गेंद सीम लेती है तो हमें पता है कि हमारे सीम गेंदबाज कितने उम्दा है। हमारे पास कौशल की कमी नहीं है और जेम्स एंडरसन तथा स्टुअर्ट ब्रॉड के रूप में दो सर्वश्रेष्ठ सीमर भी हैं।' उन्होंने एक वर्चुअल प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, 'उम्मीद है कि गेंद सीम लेगी और पिच से भी मदद मिलेगी। इससे हमारा आत्मविश्वास बढेगा।'
विज्ञापन

3 of 5
मार्क वुड
उन्होंने कहा, 'निश्चित तौर पर यह काफी कठिन फैसला था क्योंकि आईपीएल से काफी पैसा मिलता है। लेकिन मैं इतना समय परिवार से दूर नहीं रहना चाहता था और दूसरा इंग्लैंड के लिए खेलने को तरोताजा रहना चाहता हूं।'

4 of 5
IPL Auction 2021 (आईपीएल नीलामी) - फोटो : social media
पारिवारिक कारणों से आईपीएल 2021 की नीलामी से नाम वापिस लेने वाले वुड ने कहा कि यह काफी कठिन फैसला था लेकिन वह परिवार के साथ समय बिताने के अलावा इंग्लैंड के लिए खेलने को तरोताजा रहना चाहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जॉनी बेयरस्टो
दरअसल, जॉनी बेयरस्टो और वुड तीसरे टेस्ट के लिए टीम से जुड़े हैं। बता दें कि चार मैचों टेस्ट सीरीज फिलहाल 1-1 से बराबर है। दोनों टीमों के बीच तीसरा टेस्ट 24 फरवरी से एक लाख दर्शक क्षमता वाले मोटेरा स्टेडियम में खेला जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें