फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2022: आईपीएल की शुरुआत से पहले लखनऊ की टीम को बड़ा झटका, चोट के कारण पूरे सीजन से बाहर हुआ यह तेज गेंदबाज

Fri, 18 Mar 2022 02:50 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

आईपीएल 2022 से पहले मार्क वुड चोटिल होकर बाहर हो चुके हैं। उनसे पहले इंग्लैंड के दो और खिलाड़ी चोटिल हो चुके हैं। इनमें ओपनिंग बल्लेबाज एलेक्स हेल्स और जेसन रॉय का नाम शामिल है। 
 
विज्ञापन
Mark Wood
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आईपीएल 2022 शुरू होने से ठीक पहले लखनऊ की टीम को बड़ा झटका लगा है। इंग्लैंड के तेज गेंदबाज मार्क वुड कुहनी की चोट के कारण पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो चुके हैं। वो चोटिल होकर आईपीएल 2022 से बाहर होने वाले इंग्लैंड के तीसरे खिलाड़ी हैं। उनसे पहले कोलकाता के एलेक्स हेल्स और गुजरात टाइटंस के जेसन रॉय भी चोट के चलते टीम से बाहर हो चुके हैं। मार्क वुड इंग्लैंड के लिए वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट मैच खेल रहे थे, जब उन्हें चोट लगी। हालांकि, लखनऊ की टीम ने उनकी जगह किसी भी खिलाड़ी को टीम में शामिल नहीं किया है। 
विज्ञापन


मेगा ऑक्शन में लखनऊ की टीम ने वुड को 7.5 करोड़ की कीमत पर खरीदा था। उनके चोटिल होने से लखनऊ की टीम बड़ी मुश्किलों में फंस गई है। लखनऊ के पास मार्क वुड के अलावा जेसन होल्डर, मार्कस स्टोइनिस और दुसमंता चमीरा विदेशी खिलाड़ी हैं। इनमें से होल्डर और स्टोइनिस शुरुआती कुछ मैचों के लिए उपलब्ध नहीं रहेंगे। क्योंकि इंग्लैंड की टीम वेस्टइंडीज और ऑस्ट्रेलिया की पाकिस्तान के खिलाफ सीरीज खेल रही हैं। वहीं चमीरा भी भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज में नहीं खेले थे, लेकिन अब फिट हो चुके हैं और खेलने के लिए तैयार हैं। 

इनके अलावा लखनऊ की टीम में क्विंटन डिकॉक, इविन लुइस और काइल मायर्स जैसे खिलाड़ी भी शामिल हैं। मायर्स वेस्टइंडीज की टीम का हिस्सा हैं और वो भी शुरुआती मैच नहीं खेल पाएंगे। 
विज्ञापन


सबसे कम खिलाड़ी लखनऊ के पास
आईपीएल 2022 में सबसे कम खिलाड़ी लखनऊ की टीम के पास हैं। मेगा ऑक्शन में लखनऊ ने सिर्फ 21 खिलाड़ी खरीदे थे। ऐसे में एक खिलाड़ी के चोटिल होने पर और कुछ खिलाड़ियों के अनुपलब्ध रहने पर लखनऊ की टीम के पास ज्यादा विकल्प नहीं हैं। अगर टूर्नामेंट के दौरान खिलाड़ी चोटिल होते हैं तो यह टीम मुश्किल में फंस सकती है।

लखनऊ सुपरजायंट्स की पूरी टीम

खिलाड़ी भूमिका
मनीष पांडे बल्लेबाज
एविन लुईस बल्लेबाज
मनन वोहरा बल्लेबाज
आयुष बदोनी बल्लेबाज
केएल राहुल विकेटकीपर
क्विंटन डिकॉक विकेटकीपर
मार्कस स्टोइनिस तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर
जेसन होल्डर तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर
काइल मायर्स स्पिन ऑलराउंडर
दिपक हूडा स्पिन ऑलराउंडर
क्रुणाल पांड्या स्पिन ऑलराउंडर
कृष्णप्पा गौतम स्पिन ऑलराउंडर
करण शर्मा स्पिन ऑलराउंडर
रवि बिश्नोई स्पिनर
शाहबाज नदीम स्पिनर
मयंक यादव गेंदबाज
मार्क वुड तेज गेंदबाज
आवेश खान तेज गेंदबाज
अंकित राजपूत तेज गेंदबाज
दुष्मंता चमीरा तेज गेंदबाज
मोहसिन खान तेज गेंदबाज
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें