फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हार के बाद न्यूजीलैंड टीम को लगा एक और बड़ा झटका

Tue, 27 Sep 2016 11:44 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
न्यूजीलैंड - फोटो : getty
विज्ञापन
टेस्ट सीरीज के पहले मैच में जीत के बाद टीम इंडिया ने बढ़त बना ली है, लेकिन मैच में संघर्ष के बाद हारने वाली न्यूजीलैंड को एक और झटका लगा है। भारत दौरे पर आई न्यूजीलैंड की टीम खिलाड़ियों के लगातार चोटिल होने से परेशान है।
विज्ञापन


कानपुर टेस्ट में भारतीय बल्लेबाजों को अपनी फिरकी से परेशान करने वाले ऑफ स्पिनर मार्क क्रेग को नस खिंच जाने के कारण शेष सीरीज से बाहर होना पड़ा है। उनके सीरीज से बाहर होने भारतीय पिच पर कीवी आक्रमण काफी कमजोर हो जाएगा। वह अपनी टीम में इस समय सबसे बेहतरीन फिरकी गेंदबाज हैं। उन्होंने कानपुर में सटीक गेंदबाजी की थी हालांकि उन्हें ज्यादा सफलता नहीं मिल पाई थी। दोनों पारियों में उन्होंने 1-1 विकेट हासिल किया था।

हालांकि उनकी जगह एक अन्य फिरकी गेंदबाज को टीम में शामिल किया गया है। जीतन पटेल को उनकी जगह टीम में रखा गया जिन्होंने आखिरी बार जनवरी 2013 में कीवी टीम के लिए कोई टेस्ट मैच खेला था। 
विज्ञापन


मार्क क्रेग चोट के कारण ही पिछले दिनों अफ्रीका के दौरे पर खेले गए लगातार 4 टेस्ट मैच में मैदान से दूर रहे थे, और कानपुर टेस्ट से मैदान में वापसी की थी।
Trending Videos
विज्ञापन

इस साल जीतन पटेल बने 'सबसे भरोसेमंद खिलाड़ी'

Jeetan Patel - फोटो : Getty
मार्क क्रेग के सीरीज से बाहर होने पर न्यूजीलैंड के कोच माइक हेसन ने कहा, "हम मार्क के लिए काफी निराश हैं। हम जानते हैं कि उन्होंने इस सीरीज के लिए काफी मेहनत की थी। उन्होंने पीठ की नस खिंचने से पहले पहली पारी में अच्छी गेंदबाजी की थी।" क्रेग को अपने चोट से उबरने में करीब एक महीना लग सकता है।

मार्क क्रेग की जगह टीम में जगह बनाने वाले जीतन पटेल ने इस साल काफी बेहतरीन प्रदर्शन किया है। टेस्ट क्रिकेट में उनका औसत 48.46 है, जबकि इश साल इंग्लिश काउंटी चैंपियनशिप में वॉरविकशायर के लिए खेलते हुए 69 विकेट झटके थे। सोमवार को ही उन्हें प्रोफेशनल क्रिकेटर्स एसोसिएशन की रैंकिंग में जीतन को सबसे ज्यादा भरोसेमंद खिलाड़ी चुना गया था।

भारत दौरे पर आई सीरीज के बीच न्यूजीलैंड टीम को यह तीसरा झटका है। इससे पहले तेज गेंदबाज टिम साउदी को घुटने की चोट के कारण पूरी सीरीज से हटना पड़ा था। इसके बाद ऑलराउंडर जिम्मी निशाम को दिल्ली में नेट पर अभ्यास के दौरान सीने पर चोट लगने के कारण पहले टेस्ट से बाहर होना पड़ा था। लेकिन अब वह मैदान पर वापसी को तैयार हैं।

कीवी कप्तान केन विलियम्सन ने माना कि जीतन पटेल को टेस्ट सीरीज की शुरुआत में चयनकर्ताओं के रडार पर नहीं थे, क्योंकि हमारे पास पहले से ही 3 स्पिनर्स थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें