तीन बार की चैंपियन बैडमिंटन खिलाड़ी कैरोलिना मारिन की प्रतिस्पर्धी प्रतियोगिता में वापसी में और देरी होगी। उन्होंने घुटने की चोट के ठीक नहीं होने के कारण रविवार से स्पेन के हुलेवा में शुरू होने वाली विश्व चैंपियनशिप से हटने का फैसला किया है।
रियो ओलंपिक की स्वर्ण पदक विजेता ने 28 वर्षीय मारिन ने अपने ट्विटर हैंडल पर पोस्ट किए गए वीडियो में कहा कि मैंने सत्र की वास्तव में अच्छी शुरुआत की थी। मैंने पांच में से चार टूर्नामेंट जीते थे। मैं आत्मविश्वास से भरी थी और शारीरिक रूप से काफी अच्छा महसूस कर रही थी लेकिन एक गलत मूवमेंट ने मेरा घुटना पूरी तरह से तोड़ दिया। मानसिक रूप से काफी मुश्किल हो रही है, मेरी प्राथमिकता हमेशा ही स्वास्थ्य रहना है। इसलिए मेरी टीम और मैंने फैसला किया कि विश्व चैंपियनशिप में नहीं खेलेंगे।