फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपनी ही टीम के खिलाड़ी को स्टोइनिस ने दी गाली, अब पड़ गए लेने के देने

Sun, 05 Jan 2020 05:10 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विराट कोहली और मार्कस स्टोइनिस
विज्ञापन

ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर मार्कस स्टोइनिस पर घरेलू टी-20 बिग बैश लीग मैच के दौरान केन रिचर्डसन को अपशब्द कहने के लिए रविवार को जुर्माना लगाया गया। मेलबर्न स्टार्स के इस खिलाड़ी ने क्रिकेट ऑस्ट्रेलियाई की आचार संहिता के उल्लघंन का दोषी पाए जाने के बाद माफी मांग ली है, लेकिन उन पर 7,500 ऑस्ट्रेलियाई डॉलर (5,200 डालर) का जुर्माना लगाया गया है।

विज्ञापन


स्टोइनिस ने शनिवार को मेलबर्न रेनेगेड्स टीम के खिलाफ मैच के दौरान इस तेज गेंदबाज को अपशब्द कहे। उन्होंने कहा, ‘मैं उस समय भावनाओं में बह गया और ऐसा कर दिया।' उन्होंने कहा, ‘मुझे तुरंत इसका अहसास हुआ कि मैं गलत था और मैंने केन और अंपायरों से माफी मांग ली।’

स्टोइनिस ने कहा, ‘मैंने गलत किया और इसकी जिम्मेदारी लेता हूं। कुछ कारणों से मानक तय किए हुए हैं और मैं जुर्माने को स्वीकार करता हूं।’ छह हफ्ते पहले तेज गेंदबाज जेम्स पैटनिसन को भी एक खिलाड़ी को अपशब्द कहे थे और उन्हें प्रतिबंधित किया गया था। इस समय वह ऑस्ट्रेलिया के लिए न्यूजीलैंड के खिलाफ सिडनी में तीसरे टेस्ट में खेल रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें