फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

INDvAUS: विराट के बाद अब हार्दिक पांड्या बने टारगेट, कंगारू दिग्गज ने छोड़े 'शब्द बाण'

Wed, 20 Feb 2019 01:54 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
pandya stoinis
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व सलामी बल्लेबात मैथ्यू हेडन ने कहा कि मौजूदा समय में मार्कस स्टोइनिस भारत के होनहार हरफनमौला हार्दिक पांड्या से बेहतर खिलाड़ी है। ऑस्ट्रेलिया के लिए 103 टेस्ट खेलने वाले इस दिग्गज खिलाड़ी को भी लगता है कि तेज गेंदबाज पैट कमिंस दोनों देशों के बीच आगामी वन-डे और टी-20 अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला में भारत के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन को मुश्किल में डाल सकते है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
हेडन ने हालांकि भारतीय लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल की तारीफ करते हुए कहा कि हरियाणा का यह गेंदबाज बीच के ओवरों में ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज ग्लेन मैक्सवेल को कड़ी टक्कर देगा।
विज्ञापन

3 of 6
ऑस्ट्रेलियाई टीम भारत के दौरे पर दो टी-20 अंतरराष्ट्रीय और पांच एकदिवसीय मैच खेलेगी। जिसका आगाज 24 फरवरी को विशाखापट्टनम में टी-20 मैच से होगा।

4 of 6
हेडन ने दोनों देशों के तेज गेंदबाजी करने वाले हरफनमौला की तुलना करते हुए कहा, ‘स्टोइनिस विश्व स्तरीय हरफनमौला के तौर पर उभर रहे है। वह दुर्भाग्यशाली है कि उन्हें ज्यादा टेस्ट मैच खेलने का मौका नहीं मिल रहा है। वह एक स्तरीय खिलाड़ी, हालांकि हार्दिक भी अच्छे खिलाड़ी है।’
विज्ञापन

5 of 6
स्टार स्पोर्ट्स कमेंट्री पैनल के सदस्य हेडन ने कहा, ‘स्टोइनिस ने अपने खेल के लिए एक व्यापक दृष्टिकोण अपनाया है जिससे वह अपने देश के लिए मैच जीत रहे है। हार्दिक के पास भी यही जिम्मेदारी है लेकिन मुझे लगता है कि स्टोइनिस बेहतर खिलाड़ी है।’
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
इसके पहले हेडन ने भारतीय कप्तान विराट कोहली के लिए भी बयान दिया था। हेडन ने कोहली पर सॉफ्ट दबाव बनाने की कोशिश की थी। उन्होंने कहा था कि टीम इंडिया के कैप्टन जिस फॉर्म में फिलहाल चल रहे हैं, ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों के लिए वह बड़ी मुश्किल होंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें