फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनु साहनी होंगे आईसीसी के नए सीईओ, डेविड रिचर्डसन की लेंगे जगह

Tue, 15 Jan 2019 08:11 PM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
आईसीसी
विज्ञापन

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद(आईसीसी) ने मीडिया पेशेवर मनु साहनी को मंगलवार को अपना नया मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) नियुक्त किया जो डेविड रिचर्डसन की जगह लेंगे। रिचर्डसन का अनुबंध इस साल इंग्लैंड में होने वाले विश्व कप के बाद खत्म होगा।

विज्ञापन


आईसीसी ने एक बयान में कहा कि साहनी इससे पहले सिंगापुर स्पोर्ट्स हब के सीईओ और ईएसपीएन स्टार स्पोर्ट्स के प्रबंधन निदेशक रह चुके है। वह अगले महीने आईसीसी से जुड़ेगे और इस साल जुलाई में वह रिचर्डसन की जगह लेंगे। 

आईसीसी बोर्ड ने उनकी नियुक्ति को मंजूरी दी। नियुक्ति प्रक्रिया की अगुवाई आईसीसी अध्यक्ष शशांक मनोहर और नामांकन समिति ने की। मनोहर ने कहा, 'वह 22 साल के वाणिज्यिक अनुभव के साथ आईसीसी से जुड़ रहे है और खेल को लेकर हमारी नयी वैश्विक विकास रणनीति की अगुवाई करेंगे।' इनपुट-भाषा

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें