फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस भारतीय क्रिकेटर ने BCCI पर उठाए सवाल, बोले- चयन की प्रकिया समझ से परे

Wed, 25 Jul 2018 08:37 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

भारतीय बल्लेबाज और पूर्व अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर मनोज तिवारी ने भारत ‘ए’ या भारत ‘बी’ टीम में स्थान नहीं दिए जाने पर बीसीसीआई के चयनकर्ताओं पर निशाना साधा है। बंगाल के लिए घरेलू और प्रथम श्रेणी क्रिकेट खेलने वाला यह बल्लेबाज भारतीय टीमों के चयन से नाखुश हैं।

विज्ञापन


बीसीसीआई द्वारा पिछले सप्ताह आगामी प्रतियोगिताओं के लिए 6 टीमों की घोषणा की गई है, जिनमें से किसी भी टीम में मनोज को जगह नहीं मिली है। जिसके बाद 32 वर्षीय क्रिकेटर ने कहा कि, 'जब खिलाड़ी सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करता है तो उसे उसका इनाम दिया जाना चाहिए।

दरअसल बीसीसीआई द्वारा साउथ अफ्रीका 'ए' के खिलाफ चार दिवसीय मैच, दलीप ट्रॉफी और साउथ अफ्रीका 'ए' एवम ऑस्ट्रेलिया 'ए' के साथ खेले जाने वाली सीरीज के लिए इंडिया 'ए' और इंडिया 'बी' टीमों की घोषणा की गई है। इनमें से किसी भी टीम में मनोज का नाम नहीं है।

विज्ञापन

ट्विटर पर जताई निराशा

मनोज तिवारी ने पिछले सत्र में विजय हजारे ट्रॉफी में 109.33 की औसत से 328 रन बनाए। उन्होने देवधर ट्रॉफी में 179 की औसत से 179 रन बनाए। इस तरह उन्होंने घरेलू वनडे सत्र में कुल 507 रन बनाए। यह भारत में घरेलू सीजन में लिस्ट- A की औसत के तहत सबसे बड़ा स्कोर है। इससे पहले स्कोर 400 रन तक का था। 

इसके बावजूद चयनकर्ताओं ने उन्हें ऑस्ट्रेलिया ‘ए’ और दक्षिण अफ्रीका ‘ए’ के खिलाफ होने वाले चतुष्कोणीय टूर्नामेंट के लिए भारत ‘ए’ या भारत ‘बी’ टीम में नहीं चुना। तिवारी 12 वनडे और 3 टी-20 मैच में भारत का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं।




 
इसके बाद निराश मनोज ने ट्वीट कर कहा, 'भारतीय क्रिकेट टीम के इतिहास में कितने ऐसे बल्लेबाज रहे हैं, जिनका विजय हजारे और देवधर ट्रॉफी में 100 से अधिक का औसत रहा है और वह भी एक ही साल में?' 

मनोज ने कहा, 'मुझे यह अहसास हुआ है कि टीम के लिए किए गए आपके काम की पहचान नहीं होती। लोग केवल स्कोरशीट पर नंबर देखना चाहते हैं, लेकिन यह भूल जाते हैं कि हम किस प्रकार की पिच पर खेले हैं और मैच का परिणाम क्या था?'
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें