फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनोज प्रभाकर ने यूपी रणजी टीम का कोच पद छोड़ा 

Tue, 16 May 2017 01:46 AM IST
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान
विज्ञापन
मनोज प्रभाकर
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश रणजी टीम के मुख्य प्रशिक्षक भारत के पूर्व तेज गेंदबाज मनोज प्रभाकर ने निजी कारणों से अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उनका अनुबंध दो साल के लिए था लेकिन उन्होंने एक साल बाद ही पद छोड़ने का फैसला कर लिया है। उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (यूपीसीए) सचिव युद्धवीर सिंह ने बताया कि पिछले साल पूर्व अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर मनोज प्रभाकर को यूपी रणजी टीम के प्रशिक्षक पद का दायित्व सौंपा गया था। उनका अनुबंध दो साल के लिए था लेकिन उन्होंने अपना अनुबंध पूरा होने से पहले ही इस्तीफा दे दिया है। इसके लिए उन्होंने निजी कारण बताए हैं। 
विज्ञापन


प्रभाकर से पहले पूर्व अंतरराष्ट्रीय तेज गेंदबाज वेंकटेश प्रसाद को टीम का कोच बनाया गया था लेकिन उनके कार्यकाल में टीम कुछ उल्लेखनीय प्रदर्शन नहीं कर पाई थी। यूपीसीए सचिव युद्धवीर सिंह ने बताया कि नए कोच के चयन के लिए जून में बैठक होगी। अंतरराष्ट्रीय स्तर के अलावा राज्य स्तरीय खिलाड़ियों के नामों पर भी विचार किया जाएगा। पिछले घरेलू सीजन में उत्तर प्रदेश की टीम ग्रुप ए में सातवें स्थान पर रही थी। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें