फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

54 गेंद खेलकर पूरी टीम छह रन पर ढेर, 10 खिलाड़ियों का खाता भी नहीं खुला

Wed, 19 Jun 2019 10:26 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
क्रिकेट मैच - फोटो : social media
विज्ञापन

54 गेंद, बल्ले से बना सिर्फ एक रन, दस बल्लेबाज खाता भी नहीं खोल पाईं और पूरी टीम छह रन पर ढेर। दूसरी टीम ने मात्र चार गेंदों में सात रन बनाकर 116 गेंद शेष रहते दस विकेट से मुकाबला जीत लिया।

विज्ञापन


यह मैच मंगलवार को रवांडा की राजधानी किगाली सिटी में मेजबान रवांडा और माली की महिला टीमों के बीच खेला गया। क्विबुका टी-20 टूर्नामेंट में पहले खेलने उतरी माली की टीम छह रन पर ऑल आउट हो गई।

उसके लिए बल्ले से एकमात्र रन ओपनर मरियम समाके ने छह गेंदों में बनाया। पांच रन अतिरिक्त रहे। दस बल्लेबाज शून्य पर पवेलियन लौट गईं। रवांडा के लिए तेज गेंदबाज जोसीन नायरनकुंदीनेजा ने दो ओवर में बिना कोई रन दिए तीन विकेट झटके। रवांडा ने एंटोनिएटी (2) और नायरनकुंदीनेजा (5) की बदौलत बिना विकेट खोए चार गेंद में लक्ष्य हासिल कर लिया। 
विज्ञापन


चीन के न्यूनतम स्कोर का रिकॉर्ड तोड़ा:
यह महिला टी20 क्रिकेट का न्यूनतम स्कोर है। इससे पहले यह रिकॉर्ड चीन के नाम दर्ज था जो इसी साल यूएई के खिलाफ जनवरी में बैंकॉक में 14 रन पर सिमट गई थी। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें