फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिक्किम में बादल फटने से बाढ़ जैसे हालात, 300 पर्यटक फंसे 

Wed, 19 Jun 2019 09:51 AM IST
आसिम खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गंगटोक 
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

उत्तरी सिक्किम में भारी बरसात और बादल फटने की वजह से लगभग 300 पर्यटक फंसे हुए हैं। सोमवार को बादल फटने से हुई मूसलधार बारिश के बाद कई इलाकों में बाढ़ के हालात बन गए हैं। भूस्खलन से सड़कें और पुल क्षतिग्रस्त हो गए हैं। तीस्ता नदी में जलस्तर बढ़ने से कई निचले इलाकों में पानी भर गया है। उफान के चलते डिक्चु में स्थित एनएचपीसी का गेस्ट हाउस भी नदी में बह गया। 

विज्ञापन


तिंगवोंग और साक्योंग पेंटोंग गांव को जोड़ने वाला सस्पेंशन ब्रिज भी ध्वस्त हो गया। इससे पेंटोंग गांव का राज्य से संपर्क टूट गया है। भूस्खलन के चलते उत्तर सिक्किम घूमने गए पर्यटकों की 60 गाड़ियां लाचेन और जेमा-3 के बीच फंस गईं। इनमें फंसे 300 पर्यटकों को आईटीबीपी और पुलिस ने लाचेन पहुंचाया है। 

प्रशासन ने 3 दिन तक पर्यटकों के उत्तरी सिक्किम जाने पर रोक लगा दी है। भूस्खलन से कई घर क्षतिग्रस्त हो गए हैं। दक्षिण सिक्किम के सिम्चुथांग में एक सस्पेंशन ब्रिज नदी में बह गया। यह ब्रिज पैदल यात्रियों के लिए था। यह दक्षिण और पूर्व जिलों को जोड़ता था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें