फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Major League Cricket: अमेरिका में टी-20 लीग, नौ अरब राशि वाली लीग के निवेशकों में सत्या नडेला और शांतनु नारायण

Fri, 20 May 2022 10:03 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

एमएलसी का कहना है कि इस निवेश से देश के आठ शहरों में खासतौर पर क्रिकेट के स्टेडियम और ट्रेनिंग सेंटर विकसित किए जाएंगे। इन शहरों में न्यूयॉर्क, वॉशिंगटन डीसी, सिएटल, सां होजे और ह्यूस्टन शामिल हैं।
विज्ञापन
सत्या नडेला - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिका में क्रिकेट को लोकप्रिय बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण घटनाक्रम में इस देश में पहली पेशेवर टी20 के आयोजन के लिए माइक्रोसॉफ्ट के सीईओ सत्या नडेला और एडोब के सीईओ शांतनु नारायण सहित प्रमुख भारतीय-अमेरिकी व्यावसायिक दिग्गजों से 12 करोड़ अमेरिकी डॉलर (9 अरब, 32 करोड़ रुपये लगभग) की राशि सुरक्षित कर ली गई है।
विज्ञापन


अमेरिका में पहली पेशेवर ट्वेंटी 20 क्रिकेट लीग मेजर लीग क्रिकेट (एमएलसी) ने घोषणा की कि उसने अमेरिका के प्रमुख व्यापारिक दिग्गजों के एक समूह की अगुवाई में 4.40 करोड़ अमेरिकी डॉलर की धनराशि हासिल कर ली है। उसने कहा कि अगले 12 महीनों में 7.60 करोड़ अमेरिकी डॉलर की अतिरिक्त प्रतिबद्धता के साथ, एमएलसी ने 12 करोड़ अमेरिकी डॉलर से अधिक की धनराशि से देश की पहली पेशेवर टी 20 लीग शुरू करने की योजना बनाई है।

स्टेडियम और ट्रेनिंग सेंटर होंगे विकसित
एमएलसी का कहना है कि इस निवेश से देश के आठ शहरों में खासतौर पर क्रिकेट के स्टेडियम और ट्रेनिंग सेंटर विकसित किए जाएंगे। इन शहरों में न्यूयॉर्क, वॉशिंगटन डीसी, सिएटल, सां होजे और ह्यूस्टन शामिल हैं। एमएलसी का यह भी दावा है कि इसमें दुनिया भर के बेहतरीन क्रिकेटरों के अलावा अमेरिका के घरेलू क्रिकेटरों को भी मौका मिलेगा।
विज्ञापन


मेजर लीग क्रिकेट के सह संस्थापक समीर मेहता और विजय श्रीनिवासन ने कहा, ‘निवेशकों के एक उत्कृष्ट समूह से मिल रही धनराशि से मेजर लीग क्रिकेट को उच्च स्तर की सुविधाएं तैयार करने और देश भर में खेल के विकास में तेजी लाने में मदद मिलेगी। इस निवेशक समूह में प्रमुख व्यावसायिक कार्यकारी और सफल तकनीकी उद्यमी शामिल हैं, जिन्होंने दुनिया की कुछ सबसे प्रमुख कंपनियों का नेतृत्व किया है।’ नडेला का कहना है कि जब वह भारत में थे तो क्रिकेट के प्रति जुनूनी थे। स्कूल टीम के सदस्य भी रहे हैं। 
 
2024 में टी-20 विश्वकप का मेजबान भी है अमेरिका 
अमेरिका साल 2024 में वेस्टइंडीज के साथ आईसीसी टी-20 विश्व कप की मेजबानी करेगा। यूएसए क्रिकेट अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) का सदस्य है। एमएलसी ने इस टी-20 लीग के लिए यूएसए क्रिकेट के साथ हाथ मिलाया है। इतिहास बेसबॉल से भी पुराना है। साल 1737 में जॉर्जिया में और 1734 में बाल्टीमोर में क्रिकेट मैच खेले जाने का उल्लेख मिलता है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें