पूर्व कप्तान महेला जयवर्द्धने के आगामी वर्ल्ड टी-20 में इंग्लैंड टीम के साथ बतौर सलाहकार जुड़ गए हैं। इससे पहले महेला संयुक्त अरब अमीरात में पाकिस्तान के खिलाफ सीरीज में भी इंग्लैंड टीम के साथ बल्लेबाजी सलाहकार के तौर पर जुड़े थे।
टी-20 वर्ल्ड कप में खास बात यह है कि श्रीलंका और इंग्लैंड एक ही ग्रुप में हैं। इस घटना के बाद से श्रीलंका में बवाल मच गया है। श्रीलंकाई बोर्ड के चेयरमैन थिलंगा सुमाथिपाला ने कहा कि मेरा मानना है कि अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने वाले किसी क्रिकेटर को कम से कम दो साल तक किसी अन्य टीम से जुड़ने की अनुमति नहीं मिलनी चाहिए।