सचिन तेंदुलकर ने अपने परिवार के साथ डाला वोट
- फोटो : सोशल मीडिया
भारत के पूर्व महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर अपने परिवार के साथ वोट डालने पहुंचे। सचिन तेंदुलकर अपनी पत्नी अंजलि तेंदुलकर और बेटे अर्जुन तेंदुलकर के साथ बांद्रा के पोलिंग बूथ पर वोट डालने पहुंचे। बांद्रा के पोलिंग बूथ पर खुद ड्यूटी पर मौजूद पोलिंग अफसर ने वोट डालने आए सचिन तेंदुलकर से क्रिकेट की गेंद पर ऑटोग्राफ लिया।