फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाराष्ट्र विधानसभा चुनावः सचिन ने परिवार के साथ डाला वोट, मतदानकर्मी को दिया ऑटोग्राफ

Mon, 21 Oct 2019 01:23 PM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
सचिन तेंदुलकर ने अपने परिवार के साथ डाला वोट - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

महाराष्ट्र में 288 विधानसभा सीटों पर आज मतदान हो रहा है। अब जनता किसके हाथ में सत्ता की चाबी सौंपती है इसका पता 24अक्तूबर को चलेगा। चुनाव को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मतदाताओं से वोट देने की अपील की है। मतदाता सुबह से ही मतदान केंद्रों पर वोट डालने पहुंच रहे हैं। लोकतंत्र के इस पर्व में दिग्गज क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर भी अपने परिवार के साथ वोट डाला और तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर कर लिखा, वोट देकर खुशी हूं। मैंने अपनी जिम्मेदारी पूरी की, आप सभी बड़ी संख्या में मतदान करें जीवंत लोकतंत्र का हिस्सा बनें।

विज्ञापन
विज्ञापन

सचिन तेंदुलकर ने अपने परिवार के साथ डाला वोट - फोटो : सोशल मीडिया

भारत के पूर्व महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर अपने परिवार के साथ वोट डालने पहुंचे। सचिन तेंदुलकर अपनी पत्नी अंजलि तेंदुलकर और बेटे अर्जुन तेंदुलकर के साथ बांद्रा के पोलिंग बूथ पर वोट डालने पहुंचे। बांद्रा के पोलिंग बूथ पर खुद ड्यूटी पर मौजूद पोलिंग अफसर ने वोट डालने आए सचिन तेंदुलकर से क्रिकेट की गेंद पर ऑटोग्राफ लिया।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें