आयोजकों की तरफ से जारी विज्ञप्ति के अनुसार, 'इंदौर में मानसून जल्दी आने की संभावना और इंडियन प्रीमियर लीग के देर से खत्म होने के कारण मध्यप्रदेश लीग अब इंदौर की बजाय ग्वालियर में होगी।'
मध्य प्रदेश टी20 लीग का आयोजन इंदौर की बजाय ग्वालियर में होगा। आयोजकों ने मानसून के कारण यह फैसला लिया है। इस लीग की शुरुआत 27 मई से होगी और 12 जून तक चलेगी, सभी मुकाबले शंकरपुर के श्रीमंत माधवराव सिंधिया क्रिकेट स्टेडियम में खेले जाएंगे।
ग्वालियर में ही खेला गया था पिछला सत्र
आयोजकों की तरफ से जारी विज्ञप्ति के अनुसार, 'इंदौर में मानसून जल्दी आने की संभावना और इंडियन प्रीमियर लीग के देर से खत्म होने के कारण मध्यप्रदेश लीग अब इंदौर की बजाय ग्वालियर में होगी।' ग्वालियर में पिछले साल पहला सत्र भी खेला गया था। मध्प्रदेश लीग के चेयरमैन महाआर्यमन सिंधिया ने कहा, 'हमारे खिलाड़ियों और प्रशंसकों के दिल में ग्वालियर की खास जगह है और हम वहां लौटकर काफी खुश हैं। दो नई टीमों और पहली महिला लीग के साथ मध्यप्रदेश की प्रतिभाओं के लिये इस बार अधिक अवसर उपलब्ध कराने पर हमें गर्व है।'