टीम इंडिया और
दक्षिण अफ्रीका के बीच खेली जा रही वन-डे सीरीज का आखिरी मैच सेंचुरियन में खेला जा रहा है। कप्तान
विराट कोहली ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया और उनके इस फैसले को टीम इंडिया के गेंदबाजों ने सही साबित किया।
इस मुकाबले में
टीम इंडिया के पूर्व कप्तान
महेंद्र सिंह धोनी ने अपने नाम एक रिकॉर्ड दर्ज करा। धोनी ने विकेट के पीछे रहते हुए साउथ अफ्रीका के सलामी बल्लेबाज
हाशिम अमला को अपना 600वां शिकार बनाया। अमला ने
शार्दुल ठाकुर की लेग साइट पर जाती गेंद पर धोनी को अपना कैच थमाया।
वहीं, अंतिम वन-डे में धोनी ने बतौर विकेटकीपर इंटरनेशनल क्रिकेट में अपने 600 कैच पूरे किए। इसी के साथ वह दुनियाा के तीसरे सबसे ज्यादा कैच पकड़ने वाले विकेटकीपर बने। उनसे आगे दक्षिण
अफ्रीका के
मार्क बाउचर और
ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज विकेटकीपर
एडम गिलक्रिस्ट हैं।