फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PNB फ्रॉड : नीरव मोदी-मेहुल चोकसी के 35 ठिकानों से 549 करोड़ के हीरे-सोना जब्त

Sat, 17 Feb 2018 07:59 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन

पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) में 114 अरब रुपये के घोटाले पर सियासी महाभारत के बीच आरोपियों पर शिकंजा कस दिया गया है। शुक्रवार को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने देशभर में आरोपियों के 35 ठिकानों पर छापामारी कर 549 करोड़ के हीरे, सोना और आभूषण और जब्त किए गए। आयकर विभाग ने आरोपी अरबपति ज्वेलरी डिजाइनर नीरव मोदी और उसकी कंपनियों के 105 बैंक खातों को सीज कर लिया, जबकि 29 अचल संपत्तियों को अटैच कर दिया। आयकर विभाग ने विदेश में अवैध संपत्ति बनाने के आरोप में नीरव के खिलाफ नए काला धन रोधी कानून के तहत मामला दर्ज किया है। माना जा रहा है कि यह संपत्ति सिंगापुर में है। 

विज्ञापन


सीबीआई ने मेहुल पर दर्ज की नई एफआईआर, 26 ठिकानों पर मारे छापे

दूसरी ओर, गीतांजलि ग्रुप के मालिक मेहुल चोकसी के खिलाफ सीबीआई ने नई एफआईआर दर्ज करने के बाद हैदराबाद, मुंबई, जयपुर, सूरत, पुणे स्थित समेत छह शहरों में 26 ठिकानों पर छापेमारी की। यह छापे गीतांजलि समूह की 18 कंपनियों के परिसरों पर मारे गए। शुक्रवार को ही सीबीआई ने घोटाले के मास्टर माइंड शेट्टी के घर छापेमारी की। हालांकि इस दौरान वह घर पर नहीं था और पत्नी द्वारा दरवाजा न खोलने के कारण एजेंसी को कार्रवाई के लिए लंबा इंतजार करना पड़ा।

पासपोर्ट चार हफ्ते के लिए निलंबित, तलाशी के लिए इंटरपोल को अलर्ट

ईडी ने नीरव मोदी के मुंबई स्थित ऑफिस से कहा है कि वह जांच जारी रहने तक कंपनी के मकाउ, बीजिंग और लंदन स्थित शोरूम से अपनी बिक्री बंद कराए। बृहस्पतिवार को नीरव से जुड़े ठिकानों में छापेमारी कर 5100 करोड़ के आभूषण जब्त किए गए थे। इस तरह अब तक कुल 5649 करोड़ रुपये के हीरे सोना और आभूषण जब्त किए जा चुके हैं। छापेमारी की कार्रवाई शनिवार को भी जारी रह सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें