फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहीं डिगा है मेरा आत्मविश्वास: लियोन

Fri, 08 Mar 2013 11:26 PM IST
चंडीगढ़/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
ऑस्ट्रेलियाई आफ स्पिनर नाथन लियोन ने कहा है कि उनका आत्मविश्वास नहीं डिगा है और वह अपना सर्वश्रेष्ठ देने के लिए तैयार हैं। हैदराबाद में खेले गए दूसरे टेस्ट से बाहर किए जाने के बाद कोच मिकी आर्थर ने कहा था कि लियोन का आत्मविश्वास डिग चुका है।
विज्ञापन


लियोन ने कोच को चुनौती देते हुए कहा कि चेन्नई टेस्ट में सचिन तेंदुलकर के खिलाफ शानदार गेंदबाजी करने बाद उन्हें नहीं लगता कि उनके आत्मविश्वास में किसी तरह का कमी है। आर्थर ने कहा कि लियोन को अपने  तकनीक पर मेहनत करने के साथ ही खोया आत्मविश्वास हासिल करने की जरूरत है।

लियोन ने इसे खारिज करते हुए कहा, ‘सचिन तेंदुलकर जैसे दिग्गज बल्लेबाज को गेंदबाजी करने के लिए आपको कुछ अलग करना पड़ता है। मैं खुश हूं कि मैं ऐसा कर सका। हां, मैंने कुछ रन जरूर लुटाए लेकिन मैंने नेट पर खूब मेहनत की है और मुझे अपनी गेंदबाजी पर पूरा विश्वास है।’
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें