फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2025: लखनऊ सुपर जाएंट्स के बाहर होने के बाद आई संजीव गोयनका की प्रतिक्रिया, पंत के साथ साझा की तस्वीर

Tue, 20 May 2025 03:16 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

लखनऊ को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा जिससे उसका सफर ग्रुप चरण में ही थम गया। पंत का निजी तौर पर प्रदर्शन भी अच्छा नहीं रहा जिससे उनके भविष्य को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा शुरू हो गई।
विज्ञापन
लखनऊ टीम के साथ संजीव गोयनका - फोटो : @DrSanjivGoenka
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखनऊ सुपर जाएंट्स के मालिक संजीव गोयनका को अपनी टीम से काफी उम्मीदें थी। उन्होंने आईपीएल 2025 के लिए जोरदार तैयारियां की थी और मेगा नीलामी में ऋषभ पंत को लेने के लिए 27 करोड़ रुपये की बोली लगाई थी। लखनऊ के पास टीम में पंत के अलावा निकोलस पूरन, मिचेल मार्श, एडेन मार्करम और डेविड मिलर जैसे शीर्ष खिलाड़ी थे, लेकिन लखनऊ की टीम प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई नहीं कर सकी। 
विज्ञापन

लखनऊ को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा जिससे उसका सफर ग्रुप चरण में ही थम गया। पंत का निजी तौर पर प्रदर्शन भी अच्छा नहीं रहा जिससे उनके भविष्य को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा शुरू हो गई। इस बीच, संजीव गोयनका ने सोशल मीडिया पर टीम के खिलाड़ियों के साथ एक फोटो शेयर की और बताया कि किस तरह टीम अपने इस अभियान से सीख लेगी। 
 

पंत के कंधे पर हाथ रखे दिखे गोयनका
गोयनका ने एक्स पर लिखा, 'सीजन का दूसरा भाग चुनौतीपूर्ण रहा है, लेकिन हौसला बढ़ाने के लिए बहुत कुछ है। जोश, प्रयास और उत्कृष्टता के पल हमें आगे बढ़ने के लिए बहुत कुछ देते हैं। हमारे दो मैच बचे हैं। आइए गर्व के साथ खेलें और मजबूती से इस सीजन को खत्म करें।' फोटो में दिख रहा है कि गोयनका ने पंत के कंधों पर हाथ रखा है और टीम के कुछ अन्य खिलाड़ी भी वहां बैठे हुए हैं। 

ये भी पढ़ें: CSK vs RR: राजस्थान के खिलाफ मैच में बड़ी उपलब्धि हासिल कर सकते हैं धोनी, इस विशेष क्लब में हो जाएंगे शामिल
विज्ञापन

प्लेऑफ की दौड़ से बाहर होने वाली पांचवीं टीम 
सनराइजर्स हैदराबाद ने लखनऊ सुपर जाएंट्स को छह विकेट से हराया और उन्हें प्लेऑफ की दौड़ से बाहर कर दिया। इस तरह ऋषभ पंत के नेतृत्व वाली टीम प्लेऑफ की दौड़ से बाहर होने वाली पांचवीं टीम बन गई। सोमवार को खेले गए मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी लखनऊ ने 20 ओवर में सात विकेट खोकर 205 रन बनाए। जवाब में हैदराबाद ने 18.2 ओवर में चार विकेट गंवाकर 206 रन बनाए और मुकाबला अपने नाम कर लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें