लखनऊ को दिलाई आक्रामक शुरुआत
मार्श इस मैच में आक्रामक बल्लेबाजी कर रहे थे जिससे लखनऊ ने अच्छी शुरुआत की। मार्श की इस आतिषी बल्लेबाजी की मदद से लखनऊ का स्कोर पावरप्ले में ही 60के पार पहुंच गया था। लखनऊ ने छह ओवर की समाप्ति तक बिना किसी नुकसान के 69 रन बनाए थे। दिलचस्प बात यह है कि इसमें से 60 रन अकेले मार्श ने बनाए, जबकि मार्करम का योगदान सात रन का रहा। मार्श ने इस मैच में महज 27 गेंदों पर अपना पचासा पूरा किया।
ये भी पढ़ें: CSK vs DC: दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ धोनी करेंगे सीएसके की कप्तानी? ऋतुराज गायकवाड़ का खेलना संदिग्ध
हेड को पीछे छोड़ा
मार्श ने पावरप्ले के दौरान 60 रन बनाए जो मुंबई के खिलाफ पहले छह ओवर में किसी बल्लेबाज द्वारा बनाया गया दूसरा सर्वाधिक स्कोर है। मुंबई के खिलाफ पावरप्ले में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड दिल्ली कैपिटल्स के जैक फ्रेजर मैकगर्क के नाम है जिन्होंने पिछले सीजन नाबाद 78 रन बनाए थे। मार्श मैकगर्क का रिकॉर्ड तो नहीं तोड़ सके, लेकिन उन्होंने सनराइजर्स हैदराबाद के ट्रेविस हेड को पीछे छोड़ दिया जिन्होंने 2024 में मुंबई इंडियंस के खिलाफ पावरप्ले के दौरान नाबाद 59 रन बनाए थे।
ये भी पढ़ें: LSG vs MI: चोट के कारण लखनऊ के खिलाफ नहीं खेल रहे रोहित शर्मा, कप्तान हार्दिक ने बुमराह की वापसी पर दी जानकारी