फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2025: कप्तान ऋषभ पंत के समर्थन में उतरे मिचेल मार्श, दमदार वापसी की उम्मीद जताई; खराब प्रदर्शन पर रखी राय

Tue, 20 May 2025 05:06 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

पंत की कप्तानी और उनके प्रदर्शन की आलोचना की जा रही है, लेकिन मार्श ने उनका समर्थन किया है। मार्श का कहना है कि पंत खुद ऐसे खिलाड़ी हैं जो यह स्वीकार करने वाले पहले व्यक्ति होंगे कि आईपीएल के मौजूदा सत्र में उनका प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा।
विज्ञापन
ऋषभ पंत - फोटो : IPL/BCCI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखनऊ सुपर जाएंट्स के बल्लेबाज मिचेल मार्श कप्तान ऋषभ पंत के समर्थन में उतरे हैं। पंत को लखनऊ ने आईपीएल 2025 के लिए हुई मेगा नीलामी में 27 करोड़ रुपये में खरीदा था, लेकिन इस सीजन उनका प्रदर्शन निराशाजनक रहा और वह प्रभावित नहीं कर सके। पंत की अगुआई में लखनऊ की टीम इस सीजन प्लेऑफ में भी जगह नहीं बना सकी और उसका सफर ग्रुप चरण में ही समाप्त हो गया। 
विज्ञापन

पंत की हो रही आलोचना 
पंत की कप्तानी और उनके प्रदर्शन की आलोचना की जा रही है, लेकिन मार्श ने उनका समर्थन किया है। मार्श का कहना है कि पंत खुद ऐसे खिलाड़ी हैं जो यह स्वीकार करने वाले पहले व्यक्ति होंगे कि आईपीएल के मौजूदा सत्र में उनका प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा। लखनऊ को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ सोमवार को छह विकेट से हार का सामना करना पड़ा और इसके साथ टीम प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो गई, जबकि उसके दो और मैच बचे हैं।

इस आईपीएल सीजन पंत का प्रदर्शन
लखनऊ के लिए कप्तान पंत का प्रदर्शन मौजूदा सीजन अच्छा नहीं रहा और उन्होंने 12 मैच में 135 रन बनाए हैं और उनका स्ट्राइक रेट 100 से कम है। यह 2016 में दिल्ली कैपिटल्स के लिए डेब्यू करने के बाद से उनका सबसे खराब आईपीएल सत्र रहा है। मार्श ने उम्मीद जताई कि पंत लखनऊ के आखिरी दो मैच में अच्छा प्रदर्शन करेंगे, हालांकि ये महज औपचारिकता के मुकाबले होंगे।

ये भी पढ़ें: IPL 2025: लखनऊ सुपर जाएंट्स के बाहर होने के बाद आई संजीव गोयनका की प्रतिक्रिया, पंत के साथ साझा की तस्वीर
विज्ञापन

मार्श ने कहा, पंत यह कहने वाले पहले व्यक्ति होंगे कि उनका सत्र वैसा नहीं रहा जैसा उन्हें पसंद होता लेकिन मैं व्यक्तिगत रूप से जानता हूं कि कभी-कभी क्रिकेट इसी तरह चलता है। हम जानते हैं कि वह एक शानदार खिलाड़ी हैं, बेहद कुशल और बेहद प्रतिभाशाली है इसलिए वह वापसी करेगा। मुझे लगता है कि शायद इस सत्र के बाद आत्मचिंतन का समय आएगा। मेरा ध्यान बस अपनी टीम और अपनी फ्रेंचाइजी के लिए अगले दो मैच जीतने में योगदान देने की कोशिश करने पर है। जैसा कि मैंने कहा कि आईपीएल एक बहुत बड़ा टूर्नामेंट है और इसमें जीत का अंतर बहुत कम होता है।

उन्होंने कहा, हमने पूरे सत्र में कुछ करीबी मैच गंवाए जो अब हमें नुकसान पहुंचा रहे हैं, लेकिन हां, अब यह सब इस बारे में है कि हम जितना संभव हो सके इस सत्र को मजबूती से खत्म करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें