ताश के पत्तों की तरह बिखरा लखनऊ का बल्लेबाजी क्रम
लक्ष्य का पीछा करने उतरी लखनऊ पैंथर्स की शुरुआत खराब हुई। पहली ही गेंद पर उनके सलामी बल्लेबाज सुधीर राउत का विकेट गिर गया। वह बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए। इस बाद उन्हें दूसरा झटका श्रेयस बाजपेयी के रूप में लगा जो सिर्फ दो रन बना सके। दोनों बल्लेबाजों को ललित ने अपना शिकार बनाया।
डेस्प्रिंग ईगल्स के गेंदबाजों की घातक गेंदबाजी के आगे लखनऊ पैंथर्स के बल्लेबाजी क्रम ताश के पत्तों की तरह बिखर गया। इस मुकाबले में लखनऊ के तीन बल्लेबाज बिना खाता खोले आउट हुए जबकि पांच बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू सके। उनके लिए नवाज और इमरान ने क्रमश: 10* और 12 रन बनाए। वहीं, डेस्प्रिंग ईगल्स के लिए ललित और जैद ने तीन-तीन विकेट हासिल किए जबकि वेद प्रकाश तिवारी और जितेश को दो-दो सफलताएं मिलीं।
सलमान खान को मिली टूर्नामेंट की पहली हैट्रिक
पहले बल्लेबाजी करते हुए डेस्प्रिंग ईगल्स ने चित्रांश और आदर्श की 75 रनों की विशाल साझेदारी की बदौलत 100 से ज्यादा रन बनाए। इस मुकाबले में चित्रांश ने 37 और आदर्श ने 34 रन बनाए। इसके अलावा ललित ने 14, वेद प्रकाश तिवारी ने छह, जैद खान ने एक और उमेश कुमार ने 14 रन बनाए। वहीं, लखनऊ पैंथर्स के लिए सलमान खान ने शानदार गेंदबाजी की और टूर्नामेंट की पहली हैट्रिक हासिल की। उन्होंने दो ओवर में 13 रन देकर 6.50 के इकोनॉमी रेट से गेंदबाजी की। उनके अलावा प्रतीक त्रिपाठी, अब्दुल समद और सुधीर राउत ने एक-एक विकेट चटकाए।