फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral Video: आराम फरमा रहे मगरमच्छ पर शार्क ने किया हमला, प्रकृति का ये नजारा देखकर नहीं होगा भरोसा

Sat, 15 Feb 2025 03:49 PM IST
शिखर बरनवाल फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

इंटरनेट पर शार्क और मगरमच्छ का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, इस वीडियो में एक शार्क मगरमच्छ पर हमला करता हुआ दिख रहा है। ध्यान देने वाली बात यह है कि इस वीडियो को 1 करोड़ से अधिक बार देखा जा चुका है।
विज्ञापन
शार्क ने मगरमच्छ पर किया हमला - फोटो : X/@AMAZlNGNATURE
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Viral Video: प्रकृति अपने अद्भुत और विविध रूपों के लिए जानी जाती है। यहां जीवन और मृत्यु का चक्र निरंतर चलता रहता है। इस प्रकृति की रचना इतनी अद्भुत है कि कई बार तो एक शिकारी ही शिकार बन जाता है। इन दिनों सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोग हैरान रह गए हैं। इस वीडियो में एक शार्क मछली समुद्र के किनारे लेटे हुए एक मगरमच्छ पर हमला करती है और उसे अपना शिकार बनाती है। ध्यान देने वाली बात यह है कि इस वीडियो को 1 करोड़ से अधिक बार देखा जा चुका है। 

विज्ञापन

 

वीडियो में क्या है?
वीडियो की शुरुआत में एक मगरमच्छ समुद्र के किनारे रेत पर लेटा हुआ दिखाई देता है। वह शांत और स्थिर है, जिससे लगता है कि या तो वह मर चुका है या फिर बेहोश है। कुछ ही सेकंड बाद, समुद्र में एक हलचल दिखाई देती है। एक शार्क मछली तेजी से मगरमच्छ की ओर बढ़ती है। पलक झपकते ही, शार्क मगरमच्छ पर हमला कर देती है और उसे अपने जबड़ों में जकड़ लेती है। शार्क मगरमच्छ को पानी में खींच ले जाती है। वहां वह उसे अपना भोजन बनाने के लिए नोचना शुरू कर देती है। इसके अगल ही क्षण में मगरमच्छ का शरीर पानी में तैरता हुआ दिखाई देता है। यह दृश्य बेहद ही खौफनाक है और दिखाता है कि प्रकृति में जीवन और मृत्यु का चक्र कितना निर्दयतापूर्ण हो सकता है। ऑस्ट्रेलिया में शार्क और मगरमच्छ दोनों ही पाए जाते हैं, और वहां पर उनके बीच संघर्ष होना एक सामान्य घटना है।

सोशल मीडिया पर वायरल
यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। लोग इस वीडियो को देखकर हैरान और भयभीत हैं। कुछ लोग इसे प्रकृति का अद्भुत नजारा बता रहे हैं, तो कुछ लोग इसे देखकर डर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, "यह वीडियो दिखाता है कि प्रकृति कितनी क्रूर हो सकती है।" एक अन्य यूजर ने लिखा, "मुझे विश्वास नहीं हो रहा है कि मैंने यह सब अपनी आंखों से देखा।" इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर @AMAZlNGNATURE नाम के यूजर ने शेयर किया है। खबर लिखने तक इस वीडियो को 1 करोड़ 52 लाख से अधिक बार देखा जा चुका है, साथ ही इस वीडियो को 89 हजार से अधिक लोगों ने लाइक किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें