LSG vs RCB Playing 11 Prediction Today Match: लखनऊ की कोशिश आरसीबी पर जीत हासिल कर 12 अंकों के साथ अंक तालिका में शीर्ष पर पहुंचने की होगी। वहीं, आरसीबी की टीम लखनऊ के खिलाफ अपना शानदार रिकॉर्ड बरकरार रखना चाहेगी।
अपने घरेलू मैदान में दिल्ली और हैदराबाद के खिलाफ जीत से आगाज करने वाली लखनऊ सुपरजायंट्स के लिए पिछले दो मुकाबले बुरे सपने की तरह रहे, जहां उन्हें पंजाब किंग्स और फिर गुजरात टाइटंस से हार का सामना करना पड़ा। अब टीम की नजरें रॉयल चैलेंजर्स बंगलोर (आरसीबी) के खिलाफ सोमवार को होने वाले मुकाबले में जीत पर होगी, ताकि घरेलू मैदान में जीत की लय हासिल की जा सके।
विज्ञापन
खिलाड़ियों से सजी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर की टीम लखनऊ के खिलाफ अपने घरेलू मैदान में मिली हार का बदला लेने उतरेगी। अटल बिहारी वाजपेयी इकाना स्टेडियम में होने वाले मुकाबले की पूर्व संध्या पर रिमझिम के बीच दोनों टीमों ने कड़ा अभ्यास करके अपनी तैयारियों को अंतिम रूप दिया। मौसम हमेशा की तरह इस बार भी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर की टीम कागजों में कही ज्यादा मजबूत नजर आ रही है। टीम के कप्तान एवं दक्षिण अफ्रीका के दिग्गज खिलाड़ी फॉफ डुप्लेसिस आठ मैचों में 422 रन बनाकर जबर्दस्त फॉर्म में हैं। भारतीय स्टार विराट कोहली भी उनके बहुत पीछे नहीं हैं। उन्होंने आठ मैच खेलकर 333 रन बनाए। मोहम्मद सिराज (8 मैच में 14 विकेट) को छोड़ दिया जाए तो कोई अन्य गेंदबाज इनता प्रभावी नहीं रहा।
विभाग की माने तो मुकाबले में बारिश खलल डाल सकती है। सोमवार को खेल के दौरान भी हल्की बारिश की उम्मीद है। इस मैच में दोनों टीमों की प्लेइंग 11 पिच पर निर्भर करेगी। लखनऊ के मैदान में दो पिच हैं। एक पिच में आसानी से 200 रन का स्कोर बनता है। वहीं, दूसरी पिच में 135 रन के लक्ष्य का पीछा करना भी मुश्किल हो जाता है।
लखनऊ की एक पिच बल्लेबाजों की मददगार है। वहीं, दूसरी पिच स्पिन गेंदबाजों को मदद करती है। स्पिन की मददगार पिच में मुकाबला होने पर लखनऊ के लिए रवि बिश्नोई और क्रुणाल पांड्या के अलावा अमित मिश्रा का खेलना तय है। वहीं, बल्लेबाजों की मददगार पिच होने पर दोनों टीमें एक अतिरिक्त बल्लेबाज को मौका देना चाहेंगी, क्योंकि बड़ा लक्ष्य बनाने और हासिल करने में एक अतिरिक्त बल्लेबाज ज्यादा उपयोगी होगा।