फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

LSG vs MI: क्या मुंबई इंडियंस के खिलाफ क्रुणाल पांड्या ने की 'बेईमानी'? रविचंद्रन अश्विन ने दिया यह जवाब

Wed, 17 May 2023 11:24 AM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ

सार

लखनऊ सुपर जाएंट्स की बल्लेबाजी के दौरान 16वें ओवर के समाप्त होने के समय क्रुणाल ने नाबाद 49 रन बना लिए थे। वह अगला ओवर शुरू होने से पहले ही मैदान से बाहर चले गए।
विज्ञापन
क्रुणाल पांड्या - फोटो : IPL/BCCI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आईपीएल के 63वें मुकाबले में लखनऊ सुपर जाएंट्स ने मुंबई इंडियंस को पांच रन से हरा दिया। इस जीत के साथ ही उसके 13 मैच में 15 अंक हो गए हैं। लखनऊ के लिए मैच में मार्कस स्टोइनिस ने नाबाद 89 रन बनाए। वहीं, क्रुणाल पांड्या ने 42 गेंद पर 49 रन बनाए। वह अपना अर्धशतक नहीं लगा पाए और रिटायर्ड हर्ट हो गए। उनके रिटायर्ड हर्ट होने पर सवाल खड़े हो रहे और कुछ लोग इसे 'बेईमानी' तक बता रहे हैं।
विज्ञापन


दरअसल, 16वें ओवर के समाप्त होने के समय क्रुणाल ने नाबाद 49 रन बना लिए थे। वह अगला ओवर शुरू होने से पहले ही मैदान से बाहर चले गए। नियम के मुताबिक, एक बल्लेबाज को रिटायर्ड आउट होने की अनुमति है। इसमें बल्लेबाज अपनी पारी के दौरान किसी भी समय खुद को आउट घोषित कर सकता है। बल्लेबाजी के दौरान रिटायर्ड हर्ट होने वाले क्रुणाल गेंदबाजी के समय मैदान पर लौटे और टीम की कमान संभाली। उन्होंने गेंदबाजी भी की। उनकी स्थिति को देखकर फैंस सोच रहे थे कि वह रिटायर्ड हर्ट थे या रिटायर्ड आउट। 

अंपायर से बात करते क्रुणाल पांड्या और रोहित शर्मा - फोटो : IPL/BCCI
अश्विन ने किया ट्वीट
क्रुणाल को बल्लेबाजी के दौरान मैदान से बाहर जाता देख भारत के ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन भी हैरान हो गए। उन्होंने ट्वीट कर पूछा, ''रिटायर्ड आउट?'' इस पर एक फैन ने लिखा- यह बेईमानी है। अश्विन फिर उसे करारा जवाब दिया और लिखा, ''नियम आपको ऐसा करने की इजाजत देता है।  इसमें कोई बेईमानी नहीं है।''





रिटायर्ड हर्ट और रिटायर आउट में क्या अंतर?
बल्लेबाजी के समय कोई खिलाड़ी चोट के कारण मैदान से बाहर जा सकता है। इस परिस्थिति में अंपायर उसे आउट करार नहीं देते। वह बाद में बल्लेबाजी के लिए आ सकता है। वह रिटायर्ड हर्ट माना जाएगा दूसरी ओर, जब कोई खिलाड़ी बल्लेबाजी के दौरान चोटिल या बीमार नहीं है तो वह अपनी या अपने कप्तान की मर्जी से बाहर जा सकता है। ऐसे में उसे रिटायर्ड आउट माना जाएगा और वह फिर बल्लेबाजी के लिए नहीं उतर सकता।
विज्ञापन

क्रुणाल पांड्या - फोटो : IPL/BCCI
क्रुणाल ने बताई सच्चाई
मैच के बाद क्रुणाल से इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, ''मुझे ऐंठन हो रही थी। मेरी मांसपेशियों में खिंचाव आ गया था।''

मैच में क्या हुआ?
मैच में लखनऊ ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 177 रन बनाए। इसके जवाब में मुंबई की टीम 172 रन ही बना पाई और मैच पांच रन से हार गई। लखनऊ के लिए मार्कस स्टोइनिस ने सबसे ज्यादा नाबाद 89 रन बनाए। वहीं, कप्तान क्रुणाल पांड्या ने 49 रन की पारी खेली। मुंबई के लिए जेसन बेहरनडॉर्फ ने दो विकेट लिए। मुंबई के लिए ईशान किशन ने 59 और रोहित शर्मा ने 37 रन बनाए। टिम डेविड ने नाबाद 32 रन की पारी खेली। लखनऊ के लिए यश ठाकुर और रवि बिश्नोई ने दो-दो विकेट लिए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें