फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

LSG vs DC: आयुष बदोनी और अरशद के बीच हुई रिकॉर्ड साझेदारी, हॉज-क्लासेन समेत इन खिलाड़ियों को पीछे छोड़ा

Sat, 13 Apr 2024 05:21 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ

सार

इस सीजन के 25वें मैच में लखनऊ ने दिल्ली के खिलाफ 20 ओवर में सात विकेट खोकर 167 रन बनाए। इसके जवाब में पंत ने की टीम ने 18.1 ओवर में चार विकेट खोकर 170 रन बनाए और छह विकेट से मुकाबला जीत लिया। दिल्ली की इस जीत में जेक फ्रेजर मैकगर्क ने अहम योगदान दिया। उन्होंने अपने डेब्यू मैच में जोरदार पचासा ठोका। वहीं, कप्तान पंत 41 रन बनाने में कामयाब हुए।
विज्ञापन
अरशद खान-आयुष बदोनी - फोटो : IPL
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली कैपिटल्स ने रविवार को लखनऊ सुपर जाएंट्स के खिलाफ सीजन की दूसरी जीत दर्ज की। पंत की दिल्ली टीम ने लखनऊ के नवाबों को छह विकेट से मात देकर उनके जीत के रथ को रोक दिया। इस मैच में लखनऊ की तरफ से आयुष बदोनी ने दमदार प्रदर्शन किया। उन्होंने अर्धशतकीय पारी के साथ टीम का स्कोर 160 रनों के पार पहुंचा दिया। युवा बल्लेबाज ने विरोधी टीम के खिलाफ अरशद खान के साथ रिकॉर्ड 73 रनों की नाबाद साझेदारी निभाई। दोनों के बीच आईपीएल में आठवें विकेट के लिए दूसरी सबसे बड़ी साझेदारी हुई। 
विज्ञापन


इस सीजन के 25वें मैच में लखनऊ ने दिल्ली के खिलाफ 20 ओवर में सात विकेट खोकर 167 रन बनाए। इसके जवाब में पंत ने की टीम ने 18.1 ओवर में चार विकेट खोकर 170 रन बनाए और छह विकेट से मुकाबला जीत लिया। दिल्ली की इस जीत में जेक फ्रेजर मैकगर्क ने अहम योगदान दिया। उन्होंने अपने डेब्यू मैच में जोरदार पचासा ठोका। वहीं, कप्तान पंत 41 रन बनाने में कामयाब हुए।

आयुष-अरशद ने संभाली पारी
इस मुकाबले में लखनऊ का शीर्ष बल्लेबाजी क्रम कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाया। केएल राहुल, आयुष बदोनी और अरशद खान के अलावा कोई भी खिलाड़ी विकेट पर ज्यादा देर तक टिक नहीं पाया। 13 ओवर के बाद लखनऊ ने 94 रन के स्कोर पर सात विकेट खो दिए थे। क्विंटन  डिकॉक ने 19, देवदत्त पडिक्कल ने तीन, मार्कस स्टोइनिस ने आठ, निकोलस पूरन ने शून्य, केएल राहुल ने 39, दीपक हुड्डा ने 10 और क्रुणाल पांड्या ने तीन रन बनाए। इसके बाद पारी को आयुष बदोनी और अरशद खान ने संभाला। दोनों के बीच आठवें विकेट के लिए 73 रन की साझेदारी हुई। इस दौरान बदोनी ने पांच चौकों और छक्के की मदद से 55 रन बनाए जबकि अरशद खान ने 20 रन बनाए। दोनों बल्लेबाज इस मैच में नाबाद रहे। 
विज्ञापन


आयुष और अरशद के बीच हुई रिकॉर्ड साझेदारी
दिल्ली के खिलाफ लखनऊ के आयुष और अरशद ने रिकॉर्ड साझेदारी निभाई। आईपीएल के इतिहास में यह दूसरी बड़ी साझेदारी है। इससे पहले राशिद खान और अल्जारी जोसेफ के बीच पिछले साल 88 रन की नाबाद साझेदारी हुई थी। तीसरे नंबर पर ब्रैड हॉज और जेम्स फॉकनर का नाम शामिल है जिन्होंने आईपीएल 2014 में 69 रन की साझेदारी निभाई थी। 
विज्ञापन


आईपीएल में आठवें विकेट या उससे नीचे के लिए सबसे बड़ी साझेदारी
88* - राशिद खान और अल्जारी जोसेफ (गुजरात टाइटंस) बनाम मुंबई इंडियंस, मुंबई, 2023
73* - आयुष बडोनी और अरशद खान (लखनऊ सुपर जाएंट्स) बनाम दिल्ली कैपिटल्स, लखनऊ, 2024
69 - ब्रैड हॉज और जेम्स फॉकनर (राजस्थान रॉयल्स) बनाम मुंबई इंडियंस, अहमदाबाद, 2014
68 - हेनरिक क्लासेन और भुवनेश्वर कुमार (सनराइजर्स हैदराबाद) बनाम गुजरात टाइटंस, अहमदाबाद, 2023
55* - शिखर धवन और मोहित राठी (पंजाब किंग्स) बनाम सनराइजर्स हैदराबाद, हैदराबाद, 2023
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें