फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

LSG vs CSK Playing 11: लखनऊ के खिलाफ वापसी करना चाहेगी सीएसके, मार्श की होगी वापसी? जानें संभावित प्लेइंग-11

Mon, 14 Apr 2025 04:33 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ

सार

LSG vs CSK Playing 11 Today Match Prediction: धोनी चोटिल ऋतुराज गायकवाड़ की जगह शेष सीजन में टीम की कमान संभाल रहे हैं। सीएसके के बल्लेबाज अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सके हैं और केकेआर के खिलाफ उसकी बल्लेबाजी क्रम की कलई खुल गई थी।
विज्ञापन
धोनी और पंत - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लगातार पांच हार के साथ अंक तालिका में सबसे नीचे चल रहे महेंद्र सिंह धोनी की अगुआई वाली चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) की टीम लखनऊ सुपर जाएंट्स के खिलाफ वापसी करने के इरादे से उतरेगी। धोनी चोटिल ऋतुराज गायकवाड़ की जगह शेष सीजन में टीम की कमान संभाल रहे हैं। घरेलू मैदान पर स्पिनरों के खिलाफ बल्लेबाजों के संघर्ष को देखते हुए बल्लेबाजों को फॉर्म हासिल करने के लिए घर से बाहर खेलने में कोई दिक्कत नहीं होगी।
विज्ञापन

सीएसके के बल्लेबाजों को करना होगा प्रदर्शन 
सीएसके के बल्लेबाज अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सके हैं और केकेआर के खिलाफ उसकी बल्लेबाजी क्रम की कलई खुल गई थी। सलामी बल्लेबाज रचिन रवींद्र और डेवोन कॉनवे दो बेहतरीन बल्लेबाज हैं, लेकिन उनसे पहली गेंद से ही जोरदार बल्लेबाजी की उम्मीद करना उनके खेलने की शैली के खिलाफ है। गायकवाड़ की जगह तीसरे नंबर पर आने वाले राहुल त्रिपाठी पर अच्छा प्रदर्शन करने का काफी दबाव होगा। टीम को अनुभवी ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा से भी अच्छे प्रदर्शन की दरकार है। शिवम दुबे को पावर-हिटिंग के मोर्चे पर अधिक समर्थन की जरूरत है और ऐसा करने के लिए सबसे बेहतर खुद धोनी हैं। 

अतिरिक्त बल्लेबाज को उतारेगा सीएसके?
सीएसके के पास मथीशा पथिराना को इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर उतारने का विकल्प रहेगा। सीएसके की बल्लेबाजी अच्छी नहीं रही है और ऐसे में वह एक अतिरिक्त बल्लेबाज के साथ उतरने पर विचार कर सकता है। लखनऊ सुपर जाएंट्स के शीर्ष क्रम के बल्लेबाज निकोलस पूरन शानदार फॉर्म में चल रहे हैं और पथिराना उनके सामने चुनौती पेश कर सकते हैं। पथिराना ने पूरन को पांच पारियों में चार बार आउट किया है। 

ये भी पढ़ें: RR vs RCB: आरसीबी ने 15 गेंद शेष रहते राजस्थान को हराया, तालिका में शीर्ष तीन में पहुंचे; कोहली-सॉल्ट का पचासा

क्या फिर सलामी बल्लेबाज के तौर पर उतरेंगे पंत
लखनऊ के लिए सलामी बल्लेबाज मिचेल मार्श गुजरात टाइटंस के खिलाफ नहीं खेले थे। टॉस के दौरान ऋषभ पंत ने बताया था कि मार्श की बेटी बीमार हैं जिस कारण वह अनुपलब्ध रहे। अभी यह तय नहीं है कि वह सीएसके के खिलाफ वापसी कर पाएंगे या नहीं, लेकिन अगर मार्श टीम में लौटे तो वह हिम्मत सिंह की जगह लेंगे। शीर्ष क्रम में मिचेल मार्श की अनुपस्थिति ने शनिवार को ऋषभ पंत को फॉर्म में चल रहे एडेन मारक्रम के साथ पारी का आगाज करने का मौका दिया। पंत ने शीर्ष क्रम में अच्छा प्रदर्शन किया, लेकिन क्या मार्श की वापसी के बाद वह खुद को सलामी बल्लेबाज के रूप में मौका देंगे? यह सवाल बना हुआ है।

इस मुकाबले के लिए लखनऊ और सीएसके की संभावित प्लेइंग-11 इस प्रकार है...

लखनऊ सुपर जाएंट्सः एडेन मार्करम, मिचेल मार्श/हिम्मत सिंह, निकोलस पूरन, ऋषभ पंत (कप्तान और विकेटकीपर), आयुष बडोनी, डेविड मिलर, अब्दुल समद, शार्दुल ठाकुर, आकाश दीप, रवि बिश्नोई, आवेश खान। 
चेन्नई सुपर किंग्सः डेवोन कॉनवे, रचिन रवींद्र, राहुल त्रिपाठी, विजय शंकर, शिवम दुबे, रवींद्र जडेजा, महेंद्र सिंह धोनी (कप्तान और विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, अंशुल कंबोज, नूर अहमद, खलील अहमद। 
विज्ञापन

आइए जानते हैं लखनऊ और सीएसके के बीच आईपीएल 2025 मैच से जुड़ी सारी जानकारियां...

लखनऊ और सीएसके के बीच आईपीएल 2025 का मुकाबला कब खेला जाएगा?
लखनऊ और सीएसके के बीच आईपीएल 2025 का मुकाबला 14 अप्रैल यानी सोमवार को खेला जाएगा।

लखनऊ और सीएसके के बीच आईपीएल 2025 का मुकाबला कहां खेला जाएगा?
लखनऊ और सीएसके के बीच आईपीएल 2025 का मुकाबला लखनऊ के अटल विहारी वाजपेयी इकाना स्टेडियम में खेला जाएगा।

लखनऊ और सीएसके के बीच आईपीएल 2025 का मुकाबला कब शुरू होगा?
लखनऊ और सीएसके के बीच आईपीएल 2025 का मुकाबला भारतीय समयानुसार शाम साढ़े सात बजे शुरू होगा। टॉस इससे आधे घंटे पहले यानी शाम सात बजे होगा। 

लखनऊ और सीएसके के बीच आईपीएल 2025 का मुकाबला किस टीवी चैनल पर देख सकते हैं?
लखनऊ और सीएसके के बीच आईपीएल 2025 का मुकाबला स्टार स्पोर्ट्स के चैनलों पर देखा जा सकेगा।

लखनऊ और सीएसके के बीच आईपीएल 2025 के मैच की लाइव स्ट्रीमिंग कहां उपलब्ध होगी?
लखनऊ और सीएसके के बीच आईपीएल 2025 के मैच को ऑनलाइन जियोहॉटस्टार (JioHotstar) एप  पर देखा जा सकता है। इसके साथ ही मैच से जुड़े लाइव अपडेट्स Amarujala.com पर भी पढ़ सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें