फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

LSG vs CSK Playing-11: कप्तान राहुल के बाहर होने से लखनऊ को झटका, क्रुणाल कर सकते हैं चेन्नई के खिलाफ कप्तानी

Wed, 03 May 2023 01:57 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ

सार

LSG vs CSK Playing 11 Prediction Today Match : आईपीएल-16 में धमाकेदार शुरुआत के बाद लखनऊ के प्रदर्शन में तेजी से गिरावट आई है। अपने घरेलू मैदान में लगातार तीन हार ने मेजबानों के मनोबल को लगभग तोड़ दिया है। टीम को अपने घर में पिछले तीन मुकाबलों में हार मिली है।
विज्ञापन
धोनी और केएल राहुल - फोटो : IPL/BCCI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एक तरफ घरेलू मैदान में लगातार तीन हार तो दूसरी ओर कप्तान केएल राहुल के चोटिल होने से लखनऊ सुपजाएंट्स के लिए माही आर्मी की चुनौती से पार पाना आसान नहीं रहेगा। चार बार की विजेता चेन्नई सुपर किंग्स के लिए भी यह मुकाबला बेहद अहम होगा, क्योंकि पिछले दो मुकाबलों में टीम को राजस्थान और पंजाब के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। कुल मिलाकर अटल बिहारी वाजपेयी इकाना स्टेडियम में बुधवार का मुकाबला दोनों टीमों के लिए अहम रहेगा।
विज्ञापन

विदेशी खिलाड़ियों के भरोसे मेजबान
आईपीएल-16 में धमाकेदार शुरुआत के बाद लखनऊ के प्रदर्शन में तेजी से गिरावट आई है। अपने घरेलू मैदान में लगातार तीन हार ने मेजबानों के मनोबल को लगभग तोड़ दिया है। टीम को अपने घर में पिछले तीन मुकाबलों में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर से 18 रन, गुजरात टाइटंस से सात रन और पंजाब किंग्स से दो विकेट से हार का सामना करना पड़ा था। अभी तक के प्रदर्शन में विदेशी खिलाड़ियों ने टीम की लाज बचाई हुई है, जिसमें काइल मेयर्स (नौ मैच में 297 रन) , स्टोइनिस ( नौ मैच में 229 रन और पांच विकेट), विकेटकीपर बल्लेबाज निकोलस पूरन (नौ मैच में 225 रन) और तेज गेंदबाज नवीन उल हक (चार मैचों में सात विकेट) शामिल रहे।

राहुल का बाहर होना लखनऊ के लिए झटका
देसी खिलाड़ियों में कप्तान राहुल ने भले ही रन बनाए हैं, लेकिन उनकी धीमी बल्लेबाजी सवालों के घेरे में रही है। इसके अलावा युवा लेग स्पिनर रवि बिश्नोई (9 मैचों में 13 विकेट) ही प्रभावित कर पाए हैं। टीम में एक समय स्टार खिलाड़ी का तमगा हासिल करने वाले दीपक हुड्डा का फ्लाप शो जारी हैं, जिन्होंने अभी तक खेले सभी नौ मैचों में कुल 53 रन बनाए हैं। ऐसे में उनका अंतिम एकादश में शामिल किया जाना समझ से परे रहा। अब राहुल भी चोटिल हैं और आईपीएल से बाहर हो चुके हैं। ऐसे में टीम की बल्लेबाजी सवालों के घेरे में होगी।

जीत के ट्रैक पर वापस आना धोनी एंड कंपनी का लक्ष्य
पिछले दो मुकाबलों में हार के बाद महेंद्र सिंह धोनी एंड कंपनी किसी भी हार में लगातार तीसरी हार के लिए तैयार नहीं होगी। ऐसे में टीम लखनऊ के खिलाफ जीत के लिए हरसंभव प्रयास करेगी। बल्लेबाजी में टीम प्रबंधन की नजर शानदार फॉर्म में चल रहे कॉन्वे पर होगी, जिन्होंने 10 मैचों में 430 रन बनाए हैं। इसके अलावा 10 मुकाबलों में 356 रन बनाने वाले ऋतुराज गायकवाड़ भी दमदार प्रदर्शन कर रहे हैं।

गेंदबाजी की बात करे तो आईपीएल तालिका में शीर्ष पर काबिज इस युवा तेज गेंदबाज ने नौ मैच में 17 रन चटकाते हुए प्रतिद्वंद्वी टीमों में खलबली मचा रखी है। इसके अलावा, ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा (नौ मैच में 13 विकेट) भी हमेशा की तरह टीम के लिए उपयोगी रहे हैं। अगर टीम को जीत के ट्रैक पर लौटना है तो कप्तान धोनी को बल्लेबाजी क्रम पर ऊपर आना होगा, ताकि टीम निर्णायक मौकों में जीत सके।

लाल सतह वाली पिच पर होगा मैच
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के खिलाफ 127 रन के छोटे स्कोर को बचाने में नाकाम रही लखनऊ टीम प्रबंधन ने लाल सहत वाली पिच पर खेलने का मन बना लिया है। दरअसल, बेंगलोर से मिली हार के बाद लखनऊ के मेंटर (मार्गदर्शक) गौतम गंभीर, मुख्य कोच एंडी फ्लावर और सहायक कोच विजय दहिया लाल सतह वाली पिच पर खड़े होकर चर्चा करते दिखे। ऐसे में यह संभावना प्रबल है कि मैच लाल सतह वाली पिच होगा।

परेशानी का सबब बनी इकाना स्टेडियम की पिच
काली सतह वाली पिच पर लगातार हो कम स्कोर वाले मुकाबले लखनऊ के साथ इकाना स्टेडियम प्रबंधन के लिए परेशानी का सबब बने हुए हैं। सूत्रों की माने तो इस विकेट पर अगले दो मुकाबलों का होना लगभग न के बराबर है। साथ ही स्टेडियम प्रबंधन के लिए इस विकेट को विश्वकप से पहले सुधारना भी होगा, ताकि लखनऊ में प्रस्तावित तीन से चार मुकाबले सुचारू रूप से आयोजित किए जा सके।
विज्ञापन

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-11
लखनऊ सुपर जाएंट्स: क्विंटन डिकॉक (विकेटकीपर), काइल मेयर्स, दीपक हुड्डा, मार्कस स्टोइनिस, क्रुणाल पांड्या (कप्तान), निकोलस पूरन, आयुष बदोनी, कृष्णप्पा गौतम, रवि बिश्नोई, आवेश खान, अमित मिश्रा। (इम्पैक्ट सब- यश ठाकुर)।

चेन्नई सुपर किंग्स: ऋतुराज गायकवाड़, डेवोन कॉनवे, अजिंक्य रहाणे, मोईन अली, अंबाती रायुडू, शिवम दुबे, रवींद्र जडेजा, एमएस धोनी (कप्तान/विकेटकीपर), मथीशा पथिराना, तुषार देशपांडे, महीश तीक्षणा। (इम्पैक्ट सब- आकाश सिंह)।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें