अंतिम ओवर में बल्लेबाजी के लिए उतरे पंत
पंत बल्लेबाजी के लिए उस वक्त उतरे जब लखनऊ की पारी समाप्त होने में दो गेंद शेष थी। पंत इस मैच में भले ही दो गेंद खेलने उतरे, लेकिन खाता भी नहीं खोल सके और उन्हें मुकेश ने पारी की अंतिम गेंद पर बोल्ड किया। लखनऊ की पारी समाप्त होने के बाद ड्रेसिंग रूम में निराश नजर आए। सबसे ज्यादा हैरानी की बात पंत का निचले क्रम पर उतरना रहा। अभी यह स्पष्ट नहीं है कि सातवें नंबर पर उतरने का फैसला पंत का था या टीम प्रबंधन ने उन्हें देर से उतरने कहा था।
ये भी पढ़ें: IPL 2025: केएल राहुल ने आईपीएल में हासिल की बड़ी उपलब्धि, डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा; दिल्ली की जीत में चमके
पंत को अंतिम ओवर में जाकर बल्लेबाजी के लिए भेजा गया। पंत के इतनी ऊपरी क्रम पर उतरने से प्रशंसकों ने सोशल मीडिया पर उनकी आलोचना की। पंत इस बात से काफी गुस्से में थे और ड्रेसिंग रूम में उन्हें जहीर खान के साथ तीखी बहस करते भी देखा गया। यह तीसरी बार है जब पंत आईपीएल में सातवें स्थान पर उतरे थे। इससे पहले वह 2016 में दो बार इस स्थान पर बल्लेबाजी के लिए आए थे।