लखनऊ ने दर्ज की थी दूसरी जीत
लखनऊ सुपर जाएंट्स ने रोमांचक मुकाबले में मुंबई इंडियंस को 12 रनों से हराकर आईपीएल 2025 में अपनी दूसरी जीत दर्ज की थी। लखनऊ ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए मिचेल मार्श और एडेन मार्करम के अर्धशतकों के दम पर 20 ओवर में आठ विकेट पर 203 रन बनाए। जवाब में सूर्यकुमार यादव ने भी पचासा जड़ा लेकिन उनकी कोशिश बेकार गई और मुंबई निर्धारित ओवर में पांच विकेट पर 191 रन ही बना सकी।
ये भी पढ़ें: IPL 2025: जोश में होश खोना फिर पड़ा प्लेयर ऑफ द मैच दिग्वेश को भारी, गंवाई आधी मैच फीस; पंत पर भी लगा जुर्माना
टीम को मिली इस जीत से लखनऊ के ड्रेसिंग रूम में सभी काफी खुश थे। दरअसल मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस के लिए लैंगर आए और जब वह पत्रकार के सवालों का जवाब दे रहे थे, तो उसी समय एक पत्रकार के फोन पर घर से फोन कॉल आया। फोन रिकॉर्ड होने के लिए लैंगर के पास रखा था और फोन आने पर लैंगर की निगाह गई। उन्होंने उस फोन को उठाया और बात करने लगे। लैंगर के इस अंदाज को देखकर वहां बैठे सभी लोग हंसने लगे।