फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ICC: इंग्लैंड-न्यूजीलैंड के बीच खेले गए लॉर्ड्स टेस्ट की पिच को आईसीसी ने बताया असंतोषजनक, डिमेरिट अंक जुड़ा

Tue, 09 Jun 2026 07:13 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई

सार

आईसीसी ने लंदन के लॉर्ड्स और लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम की पिच को असंतोषजनक करार दिया है। लॉर्ड्स में इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच पहले टेस्ट मैच में गेंदबाजों का दबदबा देखने मिला था।
विज्ञापन
इंग्लैंड बनाम न्यूजीलैंड - फोटो : ICC
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच लंदन के लॉर्ड्स पर खेले गए पहले टेस्ट की पिच और पाकिस्तान तथा आस्ट्रेलिया के बीच लाहौर में गद्दाफी स्टेडियम पर खेले गए तीसरे वनडे की पिच को आईसीसी की पिच और आउटफील्ड मॉनिटरिंग प्रक्रिया में असंतोषजनक करार दिया गया है। दोनों मैदानों को एक-एक डिमेरिट अंक भी दिया गया है। मैच अधिकारियों और कप्तानों द्वारा शिकायत दर्ज किए जाने के बाद लॉडर्स के मैच रेफरी एंडी पायक्राफ्ट और गद्दाफी स्टेडियम के ग्रीम ला ब्रॉय ने अपनी रिपोर्ट में इसका जिक्र किया।
विज्ञापन


लॉर्ड्स टेस्ट के दौरान अत्यधिक सीम दिखी
पायक्रॉफ्ट ने कहा कि लॉर्ड्स की पिच पर पूरे टेस्ट के दौरान अत्यधिक सीम मिल रही थी और कई बार गेंद भी बहुत नीची आ रही थी जिससे उछाल असमान था। इंग्लैंड ने पहले टेस्ट के चौथे दिन न्यूजीलैंड को 115 रन से हरा दिया था। जीत के लिए 254 रन के लक्ष्य के जवाब में न्यूजीलैंड की टीम 138 रन पर आउट हो गई थी। रिपोर्ट इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड और पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड को दे दी गई है जिनके पास अपील करने के लिए 14 दिन का समय है।

आईसीसी के नियमों के तहत पिच असंतोषजनक करार दिए जाने पर स्टेडियम पर एक डिमेरिट अंक लगाया जाता है और पिच अनफिट होने पर तीन डिमेरिट अंक लगाए जाते हैं। छह डिमेरिट अंक होने पर उस मैदान में 12 महीने तक अंतरराष्ट्रीय मैच नहीं खेला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें