फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईसीसी टी-20 रैंकिंग: विराट आठवें और राहुल पांचवें पायदान पर पहुंचे, रोहित को दो स्थानों का फायदा

Wed, 10 Nov 2021 02:57 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

टी-20 वर्ल्डकप में आखिरी के तीन मैचों में अच्छे प्रदर्शन के बाद लोकेश राहुल आईसीसी टी-20 रैंकिंग में पांचवें स्थान पर पहुंच गए हैं। वहीं विराट कोहली आठवें स्थान पर पहुंच चुके हैं। पाकिस्तान के बाबर आजम पहले पायदान पर हैं। 
विज्ञापन
लोकेश राहुल और विराट कोहली - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आईसीसी की ताजा टी-20 रैंकिंग में भारतीय ओपनिंग बल्लेबाजों को फायदा हुआ है। वहीं विराट कोहली को नुकसान उठाना पड़ा है। विराट अब आठवें स्थान पर पहुंच चुके हैं। वहीं लोकेश राहुल पांचवें पायदान पर हैं। रोहित शर्मा को भी दो स्थानों का फायदा हुआ है और वो 15वें स्थान पर आ चुके हैं। पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम अभी भी पहले स्थान पर मौजूद हैं, जबकि दक्षिण अफ्रीका के एडेन मारकरम को भी काफी फायदा हुआ है और वो अब तीसरे स्थान पर आ चुके हैं। उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ 25 गेंद में 52 रन की शानदार पारी खेली थी और अपनी टीम को जीत दिलाई थी। वो ऑलराउंडर्स की रैंकिंग में भी सातवें स्थान पर आ चुके हैं। 
विज्ञापन


दक्षिण अफ्रीका के रसी वन डर डुसें भी बल्लेबाजों की रैंकिंग में टॉप-10 में आ चुके हैं। उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ नाबाद 94 रन बनाए थे। उनकी इस शानदार पारी की बदौलत अफ्रीका की टीम 189 रन का स्कोर बना पाई थी और इंग्लैंड को 10 रन से हराया था। 

तीन मैचों में राहुल के तीन अर्धशतक
लोकेश राहुल ने पिछले तीन मैचों में तीन अर्धशतक लगाए हैं। उन्होंने अफगानिस्तान, स्कॉटलैंड और नामीबिया के खिलाफ बेहतरीन बल्लेबाजी की थी और लगातार तीन अर्धशतक लगाए हैं। इसी वजह से वो अब पांचवें स्थान पर आ चुके हैं। उनके साथ रोहित ने भी अच्छी बल्लेबाजी की थी और उन्हें भी दो स्थानों का फायदा हुआ है। रोहित अब 15वें स्थान पर हैं। वहीं भारत का कोई भी गेंदबाज टॉप-10 में शामिल नहीं है। हालांकि रवींद्र जडेजा ने पिछले दो मैचों में अच्छी गेंदबाजी की है, लेकिन इससे पहले उनका प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा था। 
विज्ञापन


गेंदबाजों में लेग स्पिनर का जलवा
इस वर्ल्डकप में हर टीम के लिए लेग स्पिन गेंदबाजों ने कमाल किया है। उन्होंने लगातार विकेट निकाले हैं और रन भी नहीं खर्चे हैं। इसका असर टी-20 रैंकिंग में भी दिख रहा है। श्रीलंका के वनिंदू हसरंगा पहले स्थान पर हैं। उनके बाद तबरेज शम्सी, आदिल राशिद, राशिद खान और एडम जैम्पा का नाम है। वहीं नोर्टजे, हेजलवुड और टिम साउदी भी गेंदबाजों की रैंकिंग में शामिल हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें