फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2023: अब कोलकाता से खेलेगा गुजरात को चैंपियन बनाने वाला गेंदबाज, अफगानिस्तानी खिलाड़ी भी केकेआर से जुड़ा

Sun, 13 Nov 2022 12:09 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

लोकी फर्ग्यूसन ने आईपीएल 2022 में गुजरात के लिए शानदार गेंदबाजी की थी। टीम को चैंपियन बनाने में उनका काफी ज्यादा योगदान था, लेकिन अब उन्हें टीम से बाहर कर दिया गया है। 
 
विज्ञापन
लोकी फर्ग्यूसन और रहमनुल्लाह गुरबाज - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आईपीएल 2023 के लिए सभी टीमों को अपने रिटेन खिलाड़ियों का एलान 15 नवंबर तक करना है। इससे पहले ट्रेड विंडो खुली हुई है और टीमें आपस में खिलाड़ियों की खरीद फरोख्त कर सकती हैं। ट्रेड विंडो के तहत कोलकाता की टीम ने दो विदेशी खिलाड़ियों को अपनी टीम में शामिल किया है। ये दोनों खिलाड़ी पिछले सीजन में गुजरात टाइटंस की टीम का हिस्सा थे, लेकिन आईपीएल 2023 में दोनों ही खिलाड़ी कोलकाता के लिए खेलते दिखेंगे। 
विज्ञापन


गुजरात टाइटंस के लोकी फर्ग्यूसन और रहमनुल्लाह गुरबाज को कोलकाता ने ट्रेड विंडो के तहत अपने साथ जोड़ा है। 

2022 में चमके थे फर्ग्यूसन
लोकी फर्ग्यूसन आईपीएल 2022 में शानदार लय में थे। उन्होंने 13 मैचों में गुजरात के लिए 12 विकेट लिए थे। एक मैच में चार विकेट भी झटके थे। वहीं, रहमनुल्लाह गुरबाज को चोटिल जेसन रॉय की जगह गुजरात की टीम में जोड़ा गया था। हालांकि, गुरबाज को कोई मैच नहीं खेलने का मौका नहीं मिला। अब रॉय फिट हो चुके हैं और आने वाले सीजन में वह गुजरात के लिए पारी की शुरुआत करते दिख सकते हैं।

आईपीएल 2022 मेगा ऑक्शन में फर्ग्यूसन को गुजरात की टीम ने 10 करोड़ की कीमत पर खरीद था। हालांकि, कोलकाता की टीम ने 2022 में फर्ग्यूसन को खरीदने में कोई रुचि नहीं दिखाई थी, लेकिन अब उन्हें 10 करोड़ की कीमत पर अपनी टीम में जोड़ा है। अब कोलकाता की टीम को 15 नवंबर तक अपने कुछ पुराने खिलाड़ियों को टीम से बाहर करना होगा। वहीं, जेसन रॉय के चोटिल होने पर रहमनुल्ला गुरबाज 50 लाख की कीमत पर गुजरात की टीम के साथ जुड़े थे। जेसन रॉय को गुजरात ने आईपीएल 2022 मेग ऑक्शन में दो करोड़ की कीमत पर खरीदा था।
विज्ञापन


हार्दिक की कप्तानी वाली गुजरात टाइटंस की टीम ने 2022 में आईपीएल का खिताब अपने नाम किया था। गुजरात ने फाइनल में राजस्थान रॉयल्स को हराकर खिताब अपने नाम किया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें