फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

LLC Ten10: गैलेंट एलएलसी टेन10  ट्रायल्स की धमाकेदार शुरुआत आज से, कौशल को परखने आएंगे खिलाड़ी

Wed, 15 Jan 2025 12:33 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

मोहम्मद कैफ, जो इस लीग के फिटनेस मेंटर हैं, आज मुरादाबाद और बरेली के ट्रायल वेन्यू पर मौजूद रहेंगे। वह खिलाड़ियों से मिलेंगे, उन्हें प्रेरित करेंगे और बेहतरीन प्रदर्शन के लिए उन्हें मार्गदर्शन देंगे।
विज्ञापन
एलएलसीटेन10 ट्रायल 15 जनवरी 2025 - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गैलेंट एलएलसी टेन10 क्रिकेट लीग के ट्रायल्स आज से उत्तर प्रदेश के 5 शहरों में शुरू हो रहे हैं।  वेंकटेश्वरा यूनिवर्सिटी मुरादाबाद, इनवर्टिस विलेज बरेली, सैयद मोदी रेलवे क्रिकेट ग्राउंड गोरखपुर, एम्फी थिएटर स्टेडियम बीएचयू वाराणसी और मेजर ध्यान चंद हॉकी स्टेडियम झांसी में हजारों खिलाड़ी आज अपने टैलेंट को परख रहे हैं।  
विज्ञापन


मोहम्मद कैफ, जो इस लीग के फिटनेस मेंटर हैं, आज मुरादाबाद और बरेली के ट्रायल वेन्यू पर मौजूद रहेंगे। वह खिलाड़ियों से मिलेंगे, उन्हें प्रेरित करेंगे और बेहतरीन प्रदर्शन के लिए उन्हें मार्गदर्शन देंगे। ज्ञात हो लीग में कुल 12 टीमें होंगी, जिनके मेंटर्स के रूप में दिग्गज खिलाड़ी सुरेश रैना, क्रिस गेल, हरभजन सिंह, इरफान पठान और ब्रेट ली लीग से जुड़ चुके हैं। इस लीग के चीफ सेलेक्टर चेतन शर्मा, टेनिस बॉल क्रिकेट फेडरेशन ऑफ इंडिया व उत्तर प्रदेश क्रिकेट संघ के अधिकारी खिलाड़ियों का चयन करेंगे।

अब भी है मौका
जो खिलाड़ी अब तक रजिस्ट्रेशन नहीं कर पाए हैं, वे ट्रायल वेन्यू पर पहुंचकर आज ही रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं।

बनें स्टार खिलाड़ी
इस टेनिस बॉल क्रिकेट लीग फैनकोड, अमर उजाला यू-ट्यूब पेज पर 20 करोड़ से ज्यादा दर्शक देखेंगे और इसे फरवरी में लखनऊ के केडी सिंह बाबू स्टेडियम में खेला जाएगा। यह लीग खिलाड़ियों को बड़ा क्रिकेटर बनने का सुनहरा मौका दे रही है। तो देर किस बात की अभी किसी भी ट्रायल वेन्यू पर पहुंच कर रजिस्टर करें और अपने टैलेंट को आजमाएं। ये लीग अब हर खिलाड़ी के सपनों को पंख देने के लिए तैयार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें