फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

West Bengal: टीएमसी कार्यकर्ता की हत्या मामले में 10 लोगों से पूछताछ; ईडी करेगी फर्जी पासपोर्ट घोटाले की जांच

Wed, 15 Jan 2025 12:08 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता

सार

स्थानीय समिति के अध्यक्ष बकुल शेख और अन्य पार्टी कार्यकर्ताओं पर उस समय हमला किया गया जब वे सड़क के उद्घाटन के मौके पर एक कार्यक्रम में हिस्सा ले रहे थे।
विज्ञापन
पुलिस (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्चिम बंगाल के मालदा में तृणमूल कांग्रेस कार्यकर्ता की हत्या और दो अन्य के घायल होने के मामले में पुलिस ने 10 लोगों से पूछताछ की। एक अधिकारी ने बुधवार को इसकी जानकारी दी। पुलिस ने जिन 10 लोगों से पूछताछ की, उनमें से ज्यादातर स्थानीय निवासी थे। उन्हें अपराध के बाद हिरासत में लिया गया था, लेकिन अभी तक इस मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।
विज्ञापन


अधिकारी ने कहा, "आसपास के इलाकों के सीसीटीवी फुटेज बरामद कर लिए गए हैं। हमारी जांच के तहत कल शाम जिन लोगों को हिरासत में लिया गया, उनसे पूरी रात पूछताछ की गई।  फिलहाल तो ये बदले की राजनीति का हिस्सा लग रहा है। हिरासत में लिए गए 10 लोगों में से छह एक ही इलाके के हैं। हमने अपनी जांच के तहत कुछ जगहों पर छापेमारी भी की है।" 

पुलिस ने इस बात से इनकार किया कि टीएमसी कार्यकर्ता पर गोली चलाई गई थी। अधिकारी ने आगे कहा, "हमें इस बात का कोई सबूत नहीं मिला कि अपराध के समय कोई गोली चलाई गई थी। इसका न तो कोई सीसीटीवी फुटेज है और न ही कोई मोबाइल ग्रैब। हमने अभी तक किसी को गिरफ्तार नहीं किया, लेकिन उम्मीद है कि जल्द ही आरोपी को पकड़ लिया जाएगा।"
विज्ञापन


बता दें कि घटना मंगलवार की है। कालियागंज इलाके में एक टीएमसी कार्यकर्ता की मौत हो गई और एक स्थानीय समिति अध्यक्ष समेत दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय समिति के अध्यक्ष बकुल शेख और अन्य पार्टी कार्यकर्ताओं पर उस समय हमला किया गया जब वे सड़क के उद्घाटन के मौके पर एक कार्यक्रम में हिस्सा ले रहे थे। टीएमसी कार्यकर्ता अताउल हक उर्फ हसु शेख की मौके पर ही मौत हो गई। बकुल शेख और पूर्व पंचायत प्रमुख एसरुद्दीन शेख को गंभीर चोटें आईं और उनका मालदा मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में इलाज चल रहा था।

फर्जी पासपोर्ट घोटाले मामले की जांच करेगी ईडी
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के अधिकारियों ने कोलकाता पुलिस से फर्जी पासपोर्ट घोटाले से संबंधित सभी दस्तावेज एकत्रित कर लिए हैं और मामले की जांच शुरू कर दी है। दस्तावेजों को देखने के बाद केंद्रीय जांच एजेंसी इस मामले में एफआईआर दर्ज कर सकती है।

एक अधिकारी ने कहा, "हमें कोलकाता पुलिस से फर्जी पासपोर्ट घोटाले से जुड़े दस्तावेज मिले हैं। हम मामले की प्रारंभिक जांच कर रहे हैं।" उन्होंने आगे बताया कि ईडी के अधिकारियों ने भवानीपुर पुलिस स्टेशन से एफआईआर की कॉपी एकत्रित किया और इस मामले में गिरफ्तार किए गए लोगों का विवरण भी लिया। बता दें कि कोलकाता पुलिस ने इस मामले में नौ लोगों को गिरफ्तार की थी। 
विज्ञापन


संबंधित वीडियो

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें