फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

LLC TEN-10: खिताब के विजेताओं पर हुई पैसों की बारिश, हार के बावजूद कप्तान कृष्णा गावली को मिली चमचमाती कार

Sat, 22 Feb 2025 09:25 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ

सार

टूर्नामेंट के समापन के मौके पर उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और मशहूर गायक कैलाश खेर भी मौजूद रहे। डिप्टी सीएम ने विजेताओं को ट्रॉफी थमाई और जीत की बधाई दी।
विज्ञापन
वेंकटेश्वरा लायंस ने जीता खिताब - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमर उजाला और लीजेंड्स लीग क्रिकेट द्वारा आयोजित उत्तर प्रदेश की सबसे बड़ी टेनिस बॉल क्रिकेट लीग एलएलसीटेन-10 शनिवार को वेंकटेश्वरा लायंस की जीत के साथ समाप्त हो गई। लखनऊ के केडी सिंह बाबू स्टेडियम में खेले गए खिताबी मैच में धर्मेंद्र कुमार यादव के नेतृ्त्व वाली टीम ने ग्रुप स्टेज में अजेय रही ब्रज वॉरियर्स को छह विकेट से हराकर ट्रॉफी अपने नाम कर ली। टूर्नामेंट के समापन के मौके पर उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और मशहूर गायक कैलाश खेर भी मौजूद रहे। डिप्टी सीएम ने विजेताओं को ट्रॉफी थमाई और जीत की बधाई दी।
विज्ञापन

फाइनल की समाप्ति के बाद एलएलसीटेन-10 की तरफ से खिताब जीतने वाली टीम को 10 लाख रुपये, ट्रॉफी और मेडल दिए गए। हम यहां पोस्ट मैच प्रजेंटेशन सेरेमनी के विषय में चर्चा कर रहे हैं...

वेंकटेश्वरा लायंस ने जीता खिताब - फोटो : अमर उजाला
ब्रज वॉरियर्स बनाम वेंकटेश्वरा लायंस (फाइनल मैच)

सबसे बेहतरीन प्रदर्शन - निजाम मलिंगा ( दो ओवर में नौ रन देकर तीन विकेट लिए)
एनर्जेटिक प्लेयर ऑफ द डे- रोहित शर्मा (दो ओवर में 21 रन देकर तीन विकेट लिए)
डिपेंडेबल प्लेयर ऑफ द मैच- शानू अलीगढ़ (24 गेंदों में नाबाद 26 रन बनाए)
स्पेक्टुलर सिक्स ऑफ द डे- वसीक राजा (11 गेंदों में दो छक्कों की मदद से 23)
कैच ऑफ द मैच अवॉर्ड- राहुल ठाकुर (ब्रज वॉरियर्स)
मैन ऑफ द मैच- निजाम मलिंगा (10 हजार रुपये)

...........................................

टूर्नामेंट में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी (इनाम-बाइक)

शीर्ष बल्लेबाज- 
कार्तिक (इनवर्टिस सुपर किंग्स)
वसीक राजा (वेंकटेश्वरा लायंस)
नदीम शेख (बुंदेलखंड ब्लास्टर्स)

शीर्ष गेंदबाज-
विशाल यादव (वेंकटेश्वरा लायंस)
अक्षय सिंह (इनवर्टिस किंग्स)
बलराम पांडे (बजाज सुपर स्ट्राइकर्स)

शीर्ष ऑलराउंडर्स-
धर्मेंद्र कुमार (वेंकटेश्वरा लायंस)
ललित (डेस्प्रिंग ईगल्स)
विरुभा वघेला (जीएल बजाज सुपर स्ट्राइकर्स)

गेम चेंजर ऑफ द टूर्नामेंट- निजाम मलिंगा (वेंकटेश्वरा लायंस- 13 विकेट) (इनाम-बाइक)
.................................

प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट (इनाम- कार)
कृष्णा गावली -ब्रज वाॉरियर्स ( छह पारियों में 230.12 के स्ट्राइक रेट से 191 रन बनाए)

रनरअप- पांच लाख का चेक मिला
विजेता -10 लाख का चेक (कैलाश खेर ने दिया)


 

ब्रज वॉरियर्स बनाम वेंकटेश्वरा लायंस - फोटो : अमर उजाला
मैच में क्या हुआ?
फाइनल मुकाबले में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था। ब्रज वॉरियर्स की टीम ने खराब बल्लेबाजी करते हुए 8.5 ओवर में 10 विकेट खोकर 63 रन बनाए। जवाब में वेंकटेश्वरा लायंस ने 9.1 ओवर में चार विकेट खोकर 67 रन बनाए और छह विकेट से मुकाबला अपने नाम कर लिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें