फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

LLC Ten-10: एलएलसी टेन-10 को आज मिलेगा चैंपियन, अजेय ब्रज वॉरियर्स और वेंकटेश्वरा लॉयंस के बीच खिताबी भिड़ंत

Sat, 22 Feb 2025 05:10 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ

सार

मथुरा ब्रज वॉरियर्स ने क्वालिफायर में वेंकटेश्वरा को सात विकेट से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। वहीं, क्वालिफायर में हारने के बावजूद वेंकटेश्वरा लॉयंस ने एलिमिनेटर में सुपर स्ट्राइकर्स नोएडा को 10 गेंद शेष रहते छह विकेट से परास्त कर खिताबी मुकाबले में जगह बना ली। आज कैलाश खेर भी अपने बैंड के साथ केडी सिंह बाबू स्टेडियम में समां बांधेंगे। 
विज्ञापन
एलएलसी टेन 10 - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एलएलसीटेन 10 का पहला चैंपियन कौन होगा, इसका फैसला मथुरा ब्रज वॉरियर्स और वेंकटेश्वरा लॉयंस मुरादाबाद के बीच शनिवार को लखनऊ के केडी सिंह बाबू स्टेडियम में होने वाली खिताबी भिड़ंत में हो जाएगा। लीग में अब तक अजेय मथुरा ब्रज वॉरियर्स ने क्वालिफायर में वेंकटेश्वरा को सात विकेट से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। वहीं, क्वालिफायर में हारने के बावजूद वेंकटेश्वरा लॉयंस ने एलिमिनेटर में सुपर स्ट्राइकर्स नोएडा को 10 गेंद शेष रहते छह विकेट से परास्त कर खिताबी मुकाबले में जगह बना ली। आज कैलाश खेर भी अपने बैंड के साथ केडी सिंह बाबू स्टेडियम में समां बांधेंगे। 
विज्ञापन

जावेद अली का कॉन्सर्ट, रैना ने आजमाए हाथ
शुक्रवार को मशहूर गायक जावेद अली ने भी एलएलसी टेन-10 के नॉकआउट मुकाबलों के बीच रंगारंग कार्यक्रम पेश किया और फैंस को झूमने पर मजबूर कर दिया। उन्होंने 'श्रीवल्ली', 'नगाड़ा', 'तू जो मिला' और 'कुन फाया कुन' समेत कई सुपरहिट गाने गाए। भारत के स्टार क्रिकेटर सुरेश रैना भी एलिमिनेटर मैच के दौरान मौजूद रहे। एलिमिनेटर मुकाबले के दौरान रैना दोनों टीमों से मिले और बल्लेबाजी भी की। लीग के सफल आयोजन से खुश रैना ने कहा, 'टेनिस बॉल लोग ऐसे लोगों के लिए है जो मैदान से दूर हो गए हैं और फोन पर लगे रहते हैं। टेनिस बॉल क्रिकेट फिट रहने का बड़ा जरिया है।'




विज्ञापन

कृष्णा गावली के अर्धशतक से मथुरा को मिली जीत
मथुरा की जीत के हीरो 22 गेंद में तीन चौकों और पांच छक्कों की मदद से नाबाद 50 रन बनाने वाले उनके कप्तान कृष्णा गावली रहे। मैन ऑफ द मैच कृष्णा ने लीग में अपना तीसरा अर्धशतक लगाया। वहीं, मुरादाबाद को मैन ऑफ द मैच निजाम मलिंगा (2/5) की गेंदवाजी और गौरवराज (28) की बल्लेवाजी से नोएडा पर जीत मिली। व्यूरो

हर्ष, दीपांशु ने मुरादाबाद को 90 पर रोका
वेंकटेश्वरा पहले बल्लेबाजी करने उतरी। दूसरी ही गेंद पर धीरज सिंह ने कप्तान धर्मेंद्र यादव को आउट कर दिया। खतरनाक वासिक रजा (16) और शानू अलीगढ़ (6) भी जल्द आउट हो गए। कुमार गौरवराज और हर्षित यादव ने 32 रन जोड़े। दोनों ने 25-25 रन बनाए। इसके बाद हर्ष, बशरत वानी और दीपांशु बहुगुणा की गेंदबाजी के आगे मुरादाबाद 10 ओवर में नौ विकेट पर 90 रन ही बना पाया। हर्ष ने छह रन पर 2, दीपांशु ने 10 रन पर दो और बशरत ने 31 रन पर दो विकेट लिए।

मंसूरी के साथ कृष्णा ने जोड़े 53 रन
कृष्णा ने मथुरा को धमाकेदार शुरुआत दी। एक छोर से विकेट गिर गए, पर कृष्णा रन बनाते रहे। उन्होंने हारिस मंसूरी के साथ 53 रन की अटूट साझेदारी कर मथुरा को 7.2 ओवर में जीत दिला दी। कृष्णा और मंसूरी ने रोहित के ओवर में 4 छक्के जड़े। दोनों ने इस ओवर में 2-2 छक्के लगाए। मंसूरी 29 पर नावाद लौटे। विशाल ने 13 रन पर 2 विकेट लिए।

मुरादाबाद ने एलिमिनेटर में सुपर स्ट्राइकर्स को हराया
सुपर स्ट्राइकर्स नोएडा ने 22 रन पर चार और 45 रन पर छह विकेट खो दिए। कप्तान विरुभा वघेला ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए चार छक्के जड़े। उन्होंने 18 गेंद में 30 रन बनाए, जिससे नोएडा ने नौ विकेट पर 74 रन बनाए। 75 रन का पीछा करते हुए मुरादाबाद ने 21 रन पर दो विकेट खो दिए, लेकिन गौरवराज ने गगन (7) के साथ 32 रन की साझेदारी कर संकट को टाला। गौरव ने 20 गेंद में दो चौकों और छक्के की मदद से 28 रन बनाए। वासिक रजा ने छह गेंद में दो छक्के लगाकर 15 रन बनाते हुए मुरादाबाद को जीत दिला दी। बलराम पांडे ने 17 रन पर तीन विकेट लिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें