फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

LLC TEN-10: एलएलसीटेन-10 के ट्रायल 21 जनवरी को आईआईएमटी में, मेंटर होंगे सुरेश रैना

Mon, 20 Jan 2025 08:09 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

जो खिलाड़ी अभी तक ट्रायल में शामिल होने के लिए पंजीकरण नहीं करा सके हैं वह 21 जनवरी को सुबह 7 बजे से 9 बजे तक ट्रायल स्थल पर पहुंचकर पंजीकरण करा सकेंगे।
विज्ञापन
एलएलसी टेन10 - फोटो : LLC Ten10
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमर उजाला और लीजेड लीग क्रिकेट को ओर से खेली जाने वाली टेनिस बॉल की सबसे बड़ी क्रिकेट लीग गैलेंट एलएलसीटेन 10 के ट्रायल 21 जनवरी को आईआईएमटी विवि के क्रिकेट मैदान में होंगे। जो खिलाड़ी अभी तक ट्रायल में शामिल होने के लिए पंजीकरण नहीं करा सके हैं वह 21 जनवरी को सुबह 7 बजे से 9 बजे तक ट्रायल स्थल पर पहुंचकर पंजीकरण करा सकेंगे। ट्रायल प्रक्रिया के दौरान पूर्व भारतीय क्रिकेटर सुरेश रैना ट्रायल प्रक्रिया में भाग लेंगे और मेंटर होंगे।
विज्ञापन

खिलाड़ियों का ट्रायल स्थल पर समय से पहुंचना अनिवार्य होगा। इस लीग में प्रतिभाग करके खिलाड़ियों के पास राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाने का भी मौका होगा। ट्रायल में सफल होने वाले खिलाड़ी ऑक्शन में शामिल होंगे, जहां उनका बेस प्राइज 25 हजार रुपये होगा। लीग में अच्छा प्रदर्शन करने वाले नौ उत्कृष्ट खिलाड़ियों को इलेक्ट्रिक बाइक इनाम के रूप में दी जाएगी। वहीं, मैन ऑफ द सिरीज का खिताब जीतने बाले खिलाड़ी को एक चमचमाती कार पुरस्कार के रूप में दी जाएगी।

ट्रायल में शामिल होने का अंतिम मौका
21 जनवरी को होने वाले ट्रायल में शामिल होने के लिए स्थानीय खिलाड़ियों के पास अंतिम मौका होगा। इच्छुक खिलाड़ी ट्रायल स्थल पर सुबह सात बजे पहुंचकर ऑफलाइन पंजीकरण कराकर ट्रायल में शामिल हो सकते हैं। ट्रायल प्रक्रिया को लेकर पूरी तैयारी की जा चुकी है। खिलाड़ी समय से पहुंचकर इसमें शामिल हों।

सुरेश रैना समेत कई दिग्गज खिलाड़ियों से सीखने का मिलेगा मौका
मेरठ से आईआईएमटी मेरठ इन्वेडर्स की टीम लीग में शामिल हो रही है। इस टीम के मेंटर पूर्व भारतीय हरफनमौला खिलाड़ी सुरेश रैना टीम के मेंटर होंगे। वह ट्रायल प्रक्रिया के दौरान भी शामिल रहेंगे। इसके अलावा लीग में ब्रेट ली, क्रिस गेल, इरफान पठान, हरभजन सिंह और मोहम्मद कैफ अन्य टीम के मेंटर होंगे। उनसे मिलने का भी खिलाड़ियों को मौका मिलेगा।

ट्रायल में सफल होने पर ऑक्शन में होंगे शामिल
21 जनवरी को ट्रायल में सफल होने के बाद चुने गए खिलाड़ी एलएलसीटेन-10 के ऑक्शन में शामिल होंगे। ऑक्शन में हर खिलाड़ी का बेस प्राइज 25000 रुपये होगा। इससे अधिक उनकी बोली कहां तक जाती है ये देखने वाली बात होगी।

मैन ऑफ द सीरीज को मिलेगा यह इनाम
लीग में मैन ऑफ द सीरीज का खिताब जीतने वाले खिलाड़ी को एक चमचमाती कार पुरस्कार के रूप में मिलेगी। वहीं, विजेता टीम को 10 लाख और उपविजेता टीम को पांच लाख रुपये की राशि एवं सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले नौ खिलाड़ियों को इलेक्टि्रक बाइक इनाम के रूप में दी जाएगी। प्रतिभावान खिलाड़ियों को लीग से नाम कमाने के साथ-साथ कार, बाइक और कैश प्राइज जीतने का भी मौका दिया जा रहा है।
विज्ञापन

युवाओं को मिलेगा आगे बढ़ने का मौका : मयंक अग्रवाल
आईआईएमटी विवि के प्रो. चांसलर मयंक अग्रवाल ने इस लीग को युवाओं के लिए बड़ा मंच बताया। उन्होंने कहा कि पश्चिमी यूपी के खिलाड़ियों को आईआईएमटी मेरठ इन्वेडर्स टीम के जरिए बड़ा मंच मिल सकता है। टीम में खेलने वाले खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करके अपना नया प्लैटफॉर्म तैयार कर सकेंगे। युवाओं को इस प्लेटफार्म से न सिर्फ अपनी पहचान बनाने का मौका मिलेगा, बल्कि दिग्गज खिलाड़ियों से सीख लेकर वह आगे बढ़ने का रास्ता भी तय कर सकेंगे। वह अपनी पहचान बना सकेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें