एलएलसी टेन-10 में सुपर चैलेंजर्स ने कानपुर चीफ्स को पांच विकेट से हरा दिया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए कानपुर ने 10 ओवर में पांच विकेट गंवाकर 106 रन बनाए थे। जवाब में सुपर चैलेंजर्स ने 9.2 ओवर में पांच विकेट गंवाकर लक्ष्य हासिल कर लिया। इस हार के साथ ही कानपुर के सुपर सिक्स में पहुंचने की उम्मीदों को करारा झटका लगा है।
कानपुर चीफ्स की पारी
कानपुर चीफ्स ने 10 ओवर में पांच विकेट गंवाकर 106 रन बनाए। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए कानपुर की शुरुआत अच्छी नहीं रही थी। कानपुर को 19 के स्कोर पर पहला झटका लगा था। तब आकिफ खान 12 गेंद में 16 रन बनाकर आउट हुए थे। उन्हें प्रीतम बारी ने आउट किया था। इसके बाद 59 पर दूसरा विकेट गिरा। महिपाल सिंह को अब्दुल्लाह ने आउट किया। महिपाल 16 गेंद में एक चौका और दो छक्के की मदद से 21 रन बनाकर आउट हुए थे। कप्तान रवि बनारस चार गेंद में एक चौका और दो छक्के की मदद से 16 रन बनाकर आउट हुए। अरविंद एक छोर पर जमे रहे। उन्होंने रन आउट होने से पहले 23 गेंद में तीन चौके और तीन छक्के की मदद से 38 रन की पारी खेली। राहुल ढाका एक रन बनाकर आउट हुए। दिक्कू ठाकुर दो रन और सतीश एक रन बनाकर नाबाद रहे। सुपर चैलेंजर्स की ओर से प्रीतम बारी, सैफ मलिंगा, अब्दुल्लाह भाई और राजेश नायडू को एक-एक विकेट मिला।
सुपर चैलेंजर्स की पारी
107 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी सुपर चैलेंजर्स की टीम को शानदार शुरुआत मिली। बिट्टू मैक्सी और मुकेश यादव ने पहले विकेट के लिए 53 रन की साझेदारी निभाई। बिट्टू ने 15 गेंद में दो चौके और चार छक्के की मदद से 36 रन की तूफानी पारी खेली। वहीं, मुकेश यादव ने नौ गेंद में 17 रन बनाए। कप्तान दीपक गधावी ने तीन रन और विनीत सिंह ने छह रन बनाए। अजय सिंह बिष्ट 14 गेंद में दो चौके और चार छक्के की मदद से 35 रन बनाकर नाबाद रहे। वहीं, प्रीतम बारी चार रन बनाकर आउट हुए। ओकेंद्र पाल सिंह चार रन बनाकर नाबाद रहे। कानपुर चीफ्स की ओर से कृष्णा मुर्ती ने तीन विकेट लिए, जबकि गौरव को दो विकेट मिले। सुपर चैलेंजर्स ने चार गेंद रहते पांच विकेट से जीत दर्ज की।