अमर उजाला और लीजेंड्स लीग क्रिकेट की ओर से आयोजित की जा रही एलएलसी टेन-10 लीग का आज से आगाज हो गया। इस लीग के जरिये क्रिकेट का रोमांच फैंस के सिर चढ़कर बोलने को तैयार है। गुरुवार को उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक इस लीग का उद्घाटन किया। इस दौरान ऑस्ट्रेलिया के पूर्व गेंदबाज ब्रेट ली और वेस्टइंडीज के महान बल्लेबाज क्रिस गेल मौजूद रहे। वहीं, मशहूर गायक स्वरूप खान ने अपने आवाज से समां बांधा। इस लीग में कुल 24 मैच खेले जाएंगे, जिसमें 12 टीमें भाग लेंगी।
हर टीम ने 16 खिलाड़ियों का स्क्वॉड बनाया है। इनमें तीन आइकन प्लेयर, तीन यूपी से बाहर के प्लेयर और 10 खिलाड़ी उत्तर प्रदेश के रखे गए हैं। इन खिलाड़ियों का चयन 29 जनवरी को दिल्ली में हुई नीलामी में किया गया। नीलामी में 12 टीमों के मालिकों ने जमकर पैसा लगाया था। 25 हजार की बेस प्राइज वाले तीन खिलाड़ियों की बोली 1 लाख और उसके ऊपर तक चली गई। 12 टीमों ने कुल 196 खिलाड़ियों और सहयोगी स्टाफ पर 1.2 करोड़ रुपए खर्च किए।
बोली में लोकेश मीना रहे सबसे महंगे
25 हजार बेस प्राइज वाले बशरत हुसैन वानी को ब्रज वॉरियर्स ने एक लाख रुपये में खरीदा। इतने ही बेस प्राइज के लोकेश मीना को इनवर्टिस सुपर किंग्स द्वारा 1 लाख 12 हजार 500 रुपये में खरीदा गया। इसके अलावा 25 हजार बेस प्राइज वाले धर्मेंद्र कुमार को वेंकटेश्वर लायंस ने 1 लाख 7 हजार रुपये में खरीदा। बोली में लीग कमिश्नर द. अफ्रीका के पूर्व दिग्गज क्रिकेटर जोंटी रोड्स, बीसीसीआई के पूर्व मुख्य चयनकर्ता और तेज गेंदबाज रहे चेतन शर्मा भी मौजूद रहे।
सबसे पहले आइकन खिलाड़ियों की लगी थी बोली
नीलामी में सबसे पहले आइकन खिलाड़ियों की बोली लगी। सभी आइकन खिलाड़ियों का एक समान 1 लाख 25 हजार रुपये प्राइज था। आइकन खिलाड़ियों को फ्रेंचाइजी के मालिकों ने एक-एक कर स्टेज पर आकर चुना। तीन अलग अलग बॉक्स में आइकन खिलाड़ियों को गेंदबाज, बल्लेबाज और ऑलराउंडर के हिसाब से बांटा गया था। हर फ्रेंचाइजी के मालिक को तीनों बॉक्स से एक-एक आइकन प्लेयर की पर्ची उठानी थी। जिसका नाम आया, वह खिलाड़ी उस टीम में गया।
आइकन खिलाड़ी किस टीम में गए
करण अंबाला, सिकंदर भाटी और आशिक अली डे-स्प्रिंग ईगल्स लखनऊ की टीम में गए, जबकि राकेश कहर, रवि बनारस और राजू मुखिया कानपुर चीफ्स टीम में शामिल हुए। बंटी पटेल, संजय कनौजिया और विजय गढ़वाली केरासा लखनऊ पैंथर्स टीम में शामिल हुए। जडेजा हीतेंद्रसिंह, रोहन खराट और योगेश पेनकर बुंदेलखंड ब्लास्टर्स झांसी की टीम में शामिल हो गए। फरमान खान, सरोज प्रमाणिक और प्रदीप पाटिल जीएल बजाज सुपर चैलेंजर्स आगरा टीम में शामिल हुए। दिलीप बिंजवा, एजाज खोखर और राजू पाल्दी को मेरठ इन्वेडर्स टीम ने लिया। विरुभा वाघेला, कृष्णा सातपुते और विवेक शेलार जीएल बजाज सुपरस्ट्राइकर्स नोएडा की टीम में शामिल हुए।
लोकेश चीना, जगत सरकार और विकी भोएर इनवर्टिस सुपरकिंग्स बरेली टीम में शामिल हुए, जबकि नदीम धनुरी, जिमी दरबार और अंकित सिंह कल्की को काशी नाइट्स ने अपने साथ जोड़ा। अंकुर सिंह, थॉमस डियास और रोहित शर्मा को वेंकटेश्वर लायंस मुरादाबाद की टीम में शामिल हुए। वहीं, नेक्सट जेन गाजियाबाद टाइगर्स ने मंसूर केएल, निशार मंशुरी और अविनाश राणा को टीम में शामिल किया। धीरज सिंह, कृष्णा गावली और अनुराग एस स्वीटी बृज वॉरियर्स टीम में शामिल हुए।
अब सभी टीमों पर नजर डालें...