फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

LLC Ten-10: अब घर-घर पहुंचेगा एलएलसीटेन10 का रोमांच, मोबाइल और टीवी पर मुफ्त में देखे जा सकेंगे मैच

Thu, 13 Feb 2025 03:50 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

लीग का प्रसार भारती के ओटीटी प्लेटफार्म पर सीधा प्रसारण उभरते क्रिकेटरों नई पहचान देगा। उन्होंने कहा कि प्रसार भारती स्पोर्ट्स इस लीग को उद्योग के उच्चतम प्रसारण मानकों के अनुरूप विश्व स्तरीय प्रोडक्शन के साथ प्रसारित करेगा।
विज्ञापन
Waves Digital Streaming Partner LLCten10 - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमर उजाला और लीजेंड्स लीग क्रिकेट की ओर से लखनऊ में आयोजित की जा रही एलएलसीटेन10 टेनिस बॉल क्रिकेट लीग का रोमांच वेव्स के जरिये अब देश के घर-घर पहुंचेगा। अमर उजाला और प्रसार भारती स्पोर्ट्स ने एलएलसीटेन10 के प्रसारण के लिए साझेदारी की है। प्रसार भारती के अध्यक्ष नवनीत सहगल ने कहा कि क्रिकेट भारत में सिर्फ खेल नहीं, बल्कि एक संस्कृति और जुनून है।
विज्ञापन


लीग का प्रसार भारती के ओटीटी प्लेटफार्म पर सीधा प्रसारण उभरते क्रिकेटरों नई पहचान देगा। उन्होंने कहा कि प्रसार भारती स्पोर्ट्स इस लीग को उद्योग के उच्चतम प्रसारण मानकों के अनुरूप विश्व स्तरीय प्रोडक्शन के साथ प्रसारित करेगा। दर्शकों को रियल-टाइम ऑनलाइन और ऑफलाइन ग्राफिक्स का शानदार अनुभव मिलेगा। देश में कहीं भी मोबाइल फोन या टीवी के जरिये वेव्स ओटीटी प्लेटफार्म पर लीग का सीधा प्रसारण देखा जा सकेगा। वेव्स ओटीटी एप को एंड्रॉयड प्ले स्टोर या एप्पल एप स्टोर से मुफ्त में डाउनलोड कर, युवा लीग का आनंद उठा सकेंगे।

एलएलसीटेन10 प्रबंधन से हिमांशु गौतम ने इस साझेदारी पर कहा कि प्रसार भारती स्पोर्ट्स के सहयोग से यह लीग अब हर क्रिकेट प्रेमी तक पहुंचेगी। एलएलसीटेन10 एक ऐसा मंच बनने जा रहा है जहां स्थानीय प्रतिभाओं के सपने हकीकत में बदलेंगे। जिससे देश को अगली पीढ़ी के क्रिकेट स्टार मिलेंगे। हमें पूरा विश्वास है कि यह साझेदारी युवा क्रिकेटरों को नई ऊंचाइयों तक ले जाने में मदद करेगी।
विज्ञापन


लीग से जुड़े हैं दिग्गज क्रिकेटर
लीग के मुख्य चयनकर्ता की भूमिका भारतीय टीम के पूर्व मुख्य चयनकर्ता चेतन शर्मा निभा रहे हैं। इनके अलावा द. अफ्रीका के महान क्षेत्ररक्षक जोंटी रोड्स लीग के कमिश्नर हैं। पूर्व भारतीय बल्लेबाज मो. कैफ लीग के फिटनेस कोच की भूमिका में हैं। वहीं ब्रेटली, क्रिस गेल, सुरेश रैना, हरभजन सिंह व इरफान पठान लीग में टीमों के मेंटर की भूमिका निभा रहे हैं।

लखनऊ में 13 से 22 फरवरी तक होगी लीग
टूर्नामेंट 13 से 22 फरवरी तक लखनऊ के केडी सिंह बाबू स्टेडियम में होगा। एलएलसीटेन10 ट्रॉफी का अक्टूबर 2024 में भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व मैनेजर व क्रिकेटर रवि शास्त्री, सैयद किरमानी और इरफान पठान की मौजूदगी में अनावरण हुआ था। 13 अक्टूबर 2024 से 10 जनवरी 2025 तक चली रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया में 75 हजार से अधिक युवाओं ने इस लीग के लिए पंजीकरण किया। जिनके लिए 15, 19 और 21 जनवरी को यूपी के 11 प्रमुख शहरों में ट्रायल हुए। ट्रायल के दोनों चरणों में क्वालिफाई करने वाले 215 क्रिकेटर बोली का हिस्सा बने। इनमें 192 क्रिकेटरों को बोली में 12 टीमों ने 1.2 करोड़ रुपये में लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें