फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोकेश और नमन की फिफ्टी ने संभाला, भारतीय टीम 296 पर आउट

Fri, 30 Oct 2015 05:32 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
टेस्ट सीरीज से पहले खेले जा रहे एकमात्र अभ्यास मैच में भी दक्षिण अफ्रीकी गेंदबाजों ने भारतीय टीम के बल्लेबाजों को खूब परेशान किया और टीम को 300 के पार नहीं जाने दिया। इसके बाद भारतीय गेंदबाजों ने भी पलटवार करते हुए अफ्रीकी टीम की शुरुआत खराब कर दिया।
विज्ञापन


मुंबई में खेले जा रहे मैच के पहले दिन का खेल खत्म होने तक अफ्रीकी टीम ने 2 विकेट पर 46 रन बना लिए हैं। शर्दूल ठाकुर ने जल्दी-जल्दी 2 विकेट झटककर भारतीय टीम को अच्छी शुरुआती दिला दी।

इससे पहले भारतीय बोर्ड अध्यक्ष एकादश की टीम 296 रनों पर ऑलआउट हो गई। भारत की ओर से ओपनर लोकेश राहुल (72) और नमन ओझा (52) ने अर्धशतकीय पारियां खेली। लोकेश ने चौथे विकेट के लिए करुण नायर (44) के साथ 105 रनों की साझेदारी की।
विज्ञापन


टेस्ट सीरीज से पहले फॉर्म में वापसी की कोशिशों में जुटे टेस्ट बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा एक बार फिर बल्ले से नाकाम हो गए। इस मैच से पहले पुजारा रणजी क्रिकेट में भी नाकाम रहे हैं। इस मैच की कप्तानी कर रहे पुजारा सिर्फ 5 रन बना पाए।
विज्ञापन

पहले ही ओवर में भारत को लगा था झटका

दो दिवसीय अभ्यास मैच में भारतीय बोर्ड अध्यक्ष एकादश की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। लेकिन उसे पहले ही ओवर में तगड़ा झटका लग गया जब पांचवीं गेंद पर ओपनर उन्मुक्त चंद (4) डेल स्टेन की गेंद पर कैच आउट हो गए।

शुरुआती झटके के बाद भारतीय टीम को एक और झटका थोड़ी देर में लगा जब कप्तान चेतेश्वर पुजारा (5) फिलेंडर की गेंद पर आउट हो गए। श्रेयस अय्यर भी 9 रन बनाकर स्टेन के दूसरे शिकार बने। भारतीय टीम ने 27 रन पर ही 3 विकेट गंवा दिए।

इसके बाद ओपनर लोकेश राहुल (72) और नमन ओझा (52) ने अपने-अपने अर्धशतक लगाकर टीम को दो सौ के करीब पहुंचा दिया। इन दोनों के अलावा हीरेन पांड्या (47) और करुण नायर (44) ने भी उपयोगी पारियां खेली।

अफ्रीकंस की ओर से डेल स्टेन और साइमन हार्मन ने 3-3 विकेट निकाले।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें