फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

RCBvRR: रॉयल्स की दूसरी जीत, हाई स्कोरिंग मैच में आरसीबी को 19 रन से दी मात

Sun, 15 Apr 2018 07:45 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
राजस्थान रॉयल्स
विज्ञापन

संजू सैमसन (92*) की धमाकेदार पारी की बदौलत राजस्थान रॉयल्स ने रविवार को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को 19 रन से हरा दिया। आईपीएल 2018 में रॉयल्स ने अपनी दूसरी जीत दर्ज की। राजस्थान रॉयल्स ने पहले बल्लेबाजी की और निर्धारित 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 217 रन बनाए। जवाब में आरसीबी की टीम निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 198 रन बना सकी। आरसीबी के कप्तान विराट कोहली (56) और मंदीप सिंह (47*) की पारियां टीम को जीत नहीं दिला सकी।

विज्ञापन


आरसीबी को पहला झटका ब्रेंडन मैकुलम (4) के रूप में लगा। पिछले मैच की तरह इस बार भी मैकुलम पहले ही ओवर में आउट होकर डगआउट लौटे। के गौतम की गेंद पर डीप स्क्वायर लेग में बेन स्टोक्स ने उनका आसान कैच लपका। यहां से विराट कोहली और क्विंटन डी कॉक ने मोर्चा संभाला और दूसरे विकेट के लिए तूफानी अंदाज में 77 रन जोड़े। कोहली जब अर्धशतक पूरा करने से एक रन दूर थे तब कॉक को डार्सी शॉर्ट ने स्क्वायर लेग में उनाडकट के हाथों कैच आउट कराया।

इसके बाद विराट कोहली ने 26 गेंदों में 7 चौको और एक छक्के की मदद से अर्धशतक पूरा किया। उन्होंने श्रेयस गोपाल द्वारा किए पारी के 9वें ओवर की पहली गेंद पर लांग ऑन की दिशा में एक रन लेकर फिफ्टी पूरी की। कोहली ने आईपीएल करियर का 31वां अर्धशतक जमाया। 29 वर्षीय बल्लेबाज ने अपने आईपीएल करियर की सबसे तेज फिफ्टी पूरी की।
विज्ञापन


अर्धशतक पूरा करने के बाद विराट कोहली भी डगआउट लौटे। श्रेयस गोपाल की गेंद पर डीप मिडविकेट में डार्सी शॉर्ट ने कोहली का आसान कैच लपका। दाएं हाथ के बल्लेबाज ने 30 गेंदों में 7 चौको और दो छक्को की मदद से 57 रन बनाए। इसके बाद एबी डीविलियर्स (20) ने बेहद खराब शॉट खेलकर अपना कीमती विकेट रॉयल्स को गिफ्ट कर दिया।

श्रेयस गोपाल की शॉर्ट गेंद पर स्क्वायर लेग की दिशा में हवाई शॉट खेलकर डीविलियर्स ने उनाडकट को आसान कैच थमा दिया। जल्द ही बेन लाफलिन ने पवन नेगी (3) को विकेटकीपर बटलर के हाथों कैच आउट कराकर आरसीबी की कमर तोड़ दी। 

यहां से मंदीप सिंह और वॉशिंगटन सुंदर (35) ने 56 रन की साझेदारी करके मैच को रोमांचक मोड़ पर ला खड़ा किया। आरसीबी रिकॉर्ड लक्ष्य हासिल करने की तरफ बढ़ रही थी, तब स्टोक्स ने सुंदर को क्लीन बोल्ड करके रॉयल्स को फ्रंटसीट पर ला खड़ा किया। राजस्थान रॉयल्स की तरफ से श्रेयस गोपाल ने दो जबकि के गौतम, बेन स्टोक्स, डार्सी शॉर्ट और बेन लाफलिन को एक-एक विकेट मिला।

विज्ञापन

सैमसन के तूफान में उड़ी आरसीबी

Sanju Samson
इससे पहले संजू सैमसन की तूफानी 92 रनों की नाबाद पारी की बदौलत राजस्थान रॉयल्स ने रविवार को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के सामने 218 रन का लक्ष्य रखा है। बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में पहले बल्लेबाजी करने उतरी रॉयल्स ने निर्धारित 20 ओवर में विकेट 4 खोकर 217 रन बनाए।

इस मैच में विराट कोहली ने जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। वोक्स ने राजस्थान को पहला झटका दिया जब उन्होंने खतरनाक नजर आ रहे रहाणे को मिडऑन पर यादव के हाथों कैच आउट करवाया। रहाणे ने 20 गेंद पर 6 चौकों और 1 छक्के की मदद से 36 रन बनाए। डार्सी शॉर्ट 11 रन बनाकर चहल की गेंद पर विकेटकीपर डी कॉक द्वारा लपके गए। लगातार विकेट गिरने के बाद सभी नजरें बेन स्टोक्स पर टिकी हुई थी। मगर आईपीएल के सबसे महंगे खिलाड़ी ने एक बार फिर सभी को निराश किया। 21 गेंद पर महज 27 रन बनाकर चहल का दूसरा शिकार बने।

इसके बाद सैमसन ने जोस बटलर (23) के साथ चौथे विकेट के लिए तेजतर्रार 73 रन बनाए और रॉयल्स को विशाल स्कोर की ओर बढ़ाया। इस बीच सैमसन ने 5 छक्को की मदद से फिफ्टी पूरी की। उन्होंने क्रिस वोक्स द्वारा किए पारी के 17वें ओवर की पांचवीं गेंद पर एक रन लेकर अर्धशतक पूरा किया। वोक्स ने बटलर का कैच कोहली के हाथों कराकर इस साझेदारी को तोड़ा।

इसके बाद राहुल त्रिपाठी ने सिर्फ 5 गेंदों में एक चौके व एक छक्के की मदद से 14* रन बनाए और रॉयल्स ने विशाल स्कोर खड़ा किया। वहीं रॉयल्स के स्टार बल्लेबाज सैमसन ने 45 गेंदों में दो चौके और 10 छक्को की मदद से नाबाद 92 रन बनाए।

इसके पहले  RCB के कप्तान विराट कोहली ने टीम में एक बदलाव किया है, सरफराज खान की जगह पवन नेगी को टीम में शामिल किया गया है। दूसरी ओर राजस्थान की टीम में कोई बदलाव नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें