इससे पहले संजू सैमसन की तूफानी 92 रनों की नाबाद पारी की बदौलत राजस्थान रॉयल्स ने रविवार को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के सामने 218 रन का लक्ष्य रखा है। बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में पहले बल्लेबाजी करने उतरी रॉयल्स ने निर्धारित 20 ओवर में विकेट 4 खोकर 217 रन बनाए।
इस मैच में विराट कोहली ने जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। वोक्स ने राजस्थान को पहला झटका दिया जब उन्होंने खतरनाक नजर आ रहे रहाणे को मिडऑन पर यादव के हाथों कैच आउट करवाया। रहाणे ने 20 गेंद पर 6 चौकों और 1 छक्के की मदद से 36 रन बनाए। डार्सी शॉर्ट 11 रन बनाकर चहल की गेंद पर विकेटकीपर डी कॉक द्वारा लपके गए। लगातार विकेट गिरने के बाद सभी नजरें बेन स्टोक्स पर टिकी हुई थी। मगर आईपीएल के सबसे महंगे खिलाड़ी ने एक बार फिर सभी को निराश किया। 21 गेंद पर महज 27 रन बनाकर चहल का दूसरा शिकार बने।
इसके बाद सैमसन ने जोस बटलर (23) के साथ चौथे विकेट के लिए तेजतर्रार 73 रन बनाए और रॉयल्स को विशाल स्कोर की ओर बढ़ाया। इस बीच सैमसन ने 5 छक्को की मदद से फिफ्टी पूरी की। उन्होंने क्रिस वोक्स द्वारा किए पारी के 17वें ओवर की पांचवीं गेंद पर एक रन लेकर अर्धशतक पूरा किया। वोक्स ने बटलर का कैच कोहली के हाथों कराकर इस साझेदारी को तोड़ा।
इसके बाद राहुल त्रिपाठी ने सिर्फ 5 गेंदों में एक चौके व एक छक्के की मदद से 14* रन बनाए और रॉयल्स ने विशाल स्कोर खड़ा किया। वहीं रॉयल्स के स्टार बल्लेबाज सैमसन ने 45 गेंदों में दो चौके और 10 छक्को की मदद से नाबाद 92 रन बनाए।
इसके पहले RCB के कप्तान विराट कोहली ने टीम में एक बदलाव किया है, सरफराज खान की जगह पवन नेगी को टीम में शामिल किया गया है। दूसरी ओर राजस्थान की टीम में कोई बदलाव नहीं है।